Alice Kaushik की साइबर बुलिंग पर फूटा बॉयफ्रेंड Kanwar Dhillon का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

Summary :

शो पंड्या स्टोर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो का हर किरदार ऑडियंस को बेहद पसंद आता है। अब इस शो की एक एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रोलिंग की वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान थी। आपको बता दें, अब एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड ने उनका सपोर्ट समर्थन करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर सभी सेलिब्रिटीज अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जो सितारों को आम लोगों से जोड़े रखता है और उन्हें अपने पसंदीदा कलाकारों के पल-पल की खबर भी देता है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया के फायदे से ज़्यादा नुक्सान नज़र आ रहे हैं। इनमे सबसे बड़ा नुक्सान है सोशल मीडिया ट्रोलिंग, साइबर बुलिंग और हैरेसमेंट। ऐसा ही कुछ हाल ही में ‘पंड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस एलिस कौशिक के साथ नहीं जो ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गई। 
दरअसल, शो पंड्या स्टोर दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो का हर किरदार ऑडियंस को बेहद पसंद आता है। अब इस शो की एक एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रोलिंग की वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान थी। आपको बता दें, अब एलिस कौशिक के बॉयफ्रेंड ने उनका सपोर्ट समर्थन करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
हाल ही में कवर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों को बुरी तरह लताड़ा है और कहा है, ‘यह सोशल मीडिया पर सो कॉल्ड साइको लोगों के लिए, जो ट्रोलर्स भी कहे जाते हैं। ऐसे कुछ लफंगे परिंदे हैं जो मेरे अकाउंट पर भी आकर गंध मचाते हैं, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन हर कोई मेरी तरह नहीं होता।’
कवर ने आगे कहा, ‘शायद आपको पता नहीं है, लेकिन ये लोगों को इफेक्ट करता है, जिनमें से एक मेरा प्यार भी है। एलिस पिछले कुछ महीने से ये सब बुरी तरह झेल रही हैं। कुछ बेशर्म लोग उनकी फैमिली और मेरे बारे में पर्सनल कमेंट करके उसे हैरेस कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है। वो इससे काफी इफेक्ट हो रही है। उसने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है, लेकिन आखिर कब तक कोई इसे अवॉइड कर सकता है? आप लोगों की प्रॉब्लम क्या है?’

कवर ने ट्रोल्स को धमकी देते हुए कहा, ‘’आप सभी के पास अभी भी समय है। ये सब बंद कर दो, नहीं तो आप लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। साइबर बुलिंग और किसी को हैरेस करना अच्छी बात नहीं है। जो भी इसमें शामिल होगा मैं उसे बिल्कुल भी नहीं बख्शूंगा। यह लोग मेरे फैंस नहीं बल्कि साइको ट्रोलर्स है और यह एक सीरियस ओफेंस भी है।’ 

Desk Team