साउथ इंडियन फिल्मों की बात हो और ब्रह्मानंदम कनगनती का नाम ना आये, ऐसा नहीं हो सकता। ये मशहूर कॉमेडियन अब तक 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। परदे पर ये जितनी शानदार एक्टिंग करते है उतनी ही मजेदार और दिलचस्प इनकी लाइफ भी है। ब्रह्मानंदम को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 31 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और इतने लम्बे करियर में उन्होंने दौलत शोहरत के साथ साथ फैंस से ढेर सारा प्यार – सम्मान भी हासिल किया है।

ब्रह्मानंदम अपने माता पिता की सातवीं संतान है और इतनी अधिक संख्या में फ़िल्में करने के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। आपको बेहद कम ऐसी तेलुगु फ़िल्में मिलेंगी जिसमे ये कॉमेडी गुरु मौजूद न हो।

बहुत से लोग नहीं जानते कि 2009 में ब्रह्मानंदम को पद्म श्री अवॉर्ड मिल चुका है।

कला के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए ब्रह्मानंदम को ये प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया था।

सेलिब्रिटी होने के बावजूद ब्रह्मानंदम ने भी अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे है।

ब्रह्मानंदम पर पद्म श्री अवॉर्ड का गलत इस्तेमाल करने के भी आरोप लगे थे और उनपर अवार्ड लौटाने के लिए भी दबाव बनाया गया था।

हाल ही में ब्रह्मानंदम ‘खिलाड़ी नंबर 150’ और ‘सरानियोगडु’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आये थे।

ब्रह्मानंदम एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते है और फिर भी वो सबसे डिमांडिंग कलाकारों में से एक है।

उनके बहुत से फैंस ये नहीं जानते की एक्टिंग में अपना करियर बनाने से पहले ब्रह्मानंदम तेलुगू भाषा के टीचर थे । साथ ही उन्होंने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है।

ब्रह्मानंदम जितने अच्छे एक्टर है, उतने ही शानदार कवि भी है, उन्हें कविताएं लिखने का बहुत शौक है।



Download Android App
Download iOS App



