Bridal Hairstyles ideas: इस वेडिंग सीजन बनने जा रही है ब्राइड, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की ब्राइडल Hair Style से ले Idea

Summary :

Bridal Hairstyles ideas: दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है और इस सपने के साथ काफी सारी तैयारियां जुड़ी होती हैं। जैसे कि स्किन केयर, हेयर केयर, ब्राइडल लहंगा और फिर ब्राइडल हेयर स्टाइल। अब बात सिर्फ ब्राइडल हेयर स्टाइल की करें तो इसमें काफी सारी चीजें आती हैं जो कि आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करती हैं। पर आज हम कुछ बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल हेयर स्टाइल पर एक नजर डालेंगे, जिनका चुनाव आप भी कर सकती हैं। ये आपको एक अलग ही लुक देंगे। Bridal Hairstyles ideas: 1. Open Hair Ideas परिणीति चोपड़ा और आलिया…

Bridal Hairstyles ideas: दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है और इस सपने के साथ काफी सारी तैयारियां जुड़ी होती हैं। जैसे कि स्किन केयर, हेयर केयर, ब्राइडल लहंगा और फिर ब्राइडल हेयर स्टाइल। अब बात सिर्फ ब्राइडल हेयर स्टाइल की करें तो इसमें काफी सारी चीजें आती हैं जो कि आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करती हैं। पर आज हम कुछ बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल हेयर स्टाइल पर एक नजर डालेंगे, जिनका चुनाव आप भी कर सकती हैं। ये आपको एक अलग ही लुक देंगे।

Bridal Hairstyles ideas:

1. Open Hair Ideas

Bridal Hairstyles ideas
Bridal Hairstyles ideas

परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट ने ऑपन ब्राइडल हेयर लुक लिया था। दोनों के ही बाल खुले थे। आलिया ने माथापट्टी के साथ खुद को एक अलग लुक दिया था। आप भी अपनी शादी में इस लुक को कैरी कर सकती हैं। अपने बालों को खुला रखने के साथ आप लो मेकअप खूबसूरत ब्राइडल लुक ले सकती हैं। इसमें आप अपने बालों को आगे से कर्ल कर सकती हैं या फिर इन्हें स्ट्रेट करके रख सकती हैं।

2. Bun Hairstyle

Bridal Hairstyles ideas
Bridal Hairstyles ideas

ब्राइडल बन हेयर स्टाइल, खुद को एक ब्राइडल लुक देने के लिए बेहद जरूरी है। ये लुक आपकी खूबसूरती बढ़ाएगा। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी ने यही फूलों के साथ बने ब्राइडल बन लुक लिया था। इस लुक में आपका चेहरा और आपकी ज्वेलरी अलग से निकल कर आएगी।

3. Hair Jewels Hairstyles

Bridal Hairstyles ideas
Bridal Hairstyles ideas

गहनों के साथ ब्राइडल हेयर स्टाइल आपको एक साउथ इंडियन लुक दे सकता है। इस लुक की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती अलग से नजर आएगी। साथ ही ये आपको एक हैवी ब्राइडल लुक देने में भी मददगार है। तो, आप भी अपने बालों को ये ब्राइडल हेयर स्टाइल लुक दे सकते हैं। तो, इस बार अपनी शादी में आप इनमें से कोई भी लुक का चुनाव करें और एक खूबसूरत दुल्हन बनें।

4. Bun With Gajra

Bridal Hairstyles ideas
Bridal Hairstyles ideas

इस हेयर स्टाइल के लिए आप जाह्नवी कपूर के लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके लिए आपको बालों को बन में बांधना है. बन पर फूलों का गजरा लगाएं। इस तरह का हेयर स्टाइल आप साड़ी और लहंगे के साथ ले सकती हैं।

 

Also Read: Navratri Hairstyle Idea: गरबा नाईट में डांडिया खेलते समय नहीं उलझेंगे बाल, जब ट्राई करेगी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी Simple Hairstyle

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।