Navratri Hairstyle Idea: गरबा नाईट में डांडिया खेलते समय नहीं उलझेंगे बाल, जब ट्राई करेगी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी Simple Hairstyle

Summary :

Navratri Hairstyle Idea: नवरात्रि शुरु होने को है और इसी के साथ शुरू हो जाएगी गरबा नाइट की तैयारी, जिसमें जगह-जगह से लोग चनिया चोली पहनकर जाते हैं। ऐसे पक्का आपका भी कहीं न कहीं डांडिया खेलने जाने का प्लान जरूर होगा। लेकिन दिक्कत तब आती है जब गरबा और डांडिया खेलते समय हमारे बाल कभी किसी के बटन में अटकते हैं तो कभी अपनी ही चोली की मोतियों में। ऐसे में इसका सॉल्यूशन ये है नवरात्रि स्पेशल हेयर स्टाइल, जो बनाने में भी आसान होते हैं और आपके लुक की खूबसूरती को जरा भी कम नहीं करते हैं। कौन…

Navratri Hairstyle Idea: नवरात्रि शुरु होने को है और इसी के साथ शुरू हो जाएगी गरबा नाइट की तैयारी, जिसमें जगह-जगह से लोग चनिया चोली पहनकर जाते हैं। ऐसे पक्का आपका भी कहीं न कहीं डांडिया खेलने जाने का प्लान जरूर होगा। लेकिन दिक्कत तब आती है जब गरबा और डांडिया खेलते समय हमारे बाल कभी किसी के बटन में अटकते हैं तो कभी अपनी ही चोली की मोतियों में।

ऐसे में इसका सॉल्यूशन ये है नवरात्रि स्पेशल हेयर स्टाइल, जो बनाने में भी आसान होते हैं और आपके लुक की खूबसूरती को जरा भी कम नहीं करते हैं। कौन से हैं ये हेयर स्टाइल? आप फिक्र न करें क्योंकि आज हम आपको ऐसे स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स आईडिया बताने वाले हैं, जिन्हें आप दोस्तों और परिवार वालों के साथ डांडिया खेलते समय बना सकती हैं।

Navratri Hairstyle Idea

1. Chic Ponytail

Navratri Hairstyle Idea
Navratri Hairstyle Idea

एक स्लीक पोनीटेल आपके पारंपरिक परिधान में एक आधुनिक स्पर्श जोड़ती है। चाहे ऊँची हो या नीची, यह हेयरस्टाइल लहंगे के साथ खूबसूरती से मेल खाता है।

2. Double side Braid

Navratri Hairstyle Idea
Navratri Hairstyle Idea

डांडिया और गरबा खेलते समय आप डांस भी करेंगी और ऐसे में आपको गर्मी भी लगेगी, इसलिए बालों को खुला बिल्कुल न रखें। आप अपने लुक को परफेक्ट फिनिशिंग देने के लिए जाह्नवी कपूर की तरह मिडिल पार्टिशन के साथ दोनों साइड से पलती ब्रेड बना सकते हैं।

3. Braid With Paranda Hairstyle

Navratri Hairstyle Idea
Navratri Hairstyle Idea

अगर आपके बाल लंबे हैं तो जाहिर सी बात है कि न ही इन्हें खुला रखा जा सकता है और न ही जुड़ा, क्योंकि खुले बाल इधर से उधर उलझते रहेंगे और जूड़ा सिर पर भारी फील होगा। इसलिए आप नीता अंबानी की बहू की तरह लंबी चोटी बना सकते हैं और उसे चोटी के साथ गुथने की जगह ब्रेड पर लपेट सकते हैं।

4. Hair- Bun With Flowers

Navratri Hairstyle Idea
Navratri Hairstyle Idea

गरबा और डांडिया नाइट के लिए जूड़े से बेहतर कोई हेयर स्टाइल नहीं हो सकता है, खासकर जब बात फूलों वाले जूड़े की आती है तो ये हमारे लुक को और भी ज्यादा एनहान्स करने का काम करता है। जिस तरह जाह्नवी कपूर ने अपने बालों को बीच की मांग के साथ टाइट बन बनाया है।

Also Read: Latest Bridal Look 2025: दुल्हन बनने जा रही है तो करवाएं ,ये ब्राइडल मेकअप लुक जो 2025 में है ट्रेंड

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।