Punjab News Today Hindi: अमृतसर से पुलिसकर्मी का शव बरामद, भगवंत मान की कैबिनेट मीटिंग… पढ़ें पंजाब की आज 5 बड़ी खबरें

Summary :

Punjab News Today Hindi: देश-दुनिया से आज तमाम बड़ी खबरें सामने आई है। लेकिन पंजाब में इस समय बाढ़ से तबाही मची हुई है। इसके साथ ही कई तरह के घटनाक्रम भी देखने को मिले हैं। बता दें, कि अमृतसर में पुलिस कांस्टेबल के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अमृतसर पुलिस ने आज अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स और हवाला नेटवर्क का खुलासा किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…

Punjab News Today Hindi: देश-दुनिया से आज तमाम बड़ी खबरें सामने आई है। लेकिन पंजाब में इस समय बाढ़ से तबाही मची हुई है। इसके साथ ही कई तरह के घटनाक्रम भी देखने को मिले हैं। बता दें, कि अमृतसर में पुलिस कांस्टेबल के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अमृतसर पुलिस ने आज अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स और हवाला नेटवर्क का खुलासा किया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया गया। आइए जानते हैं पंजाब की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

Punjab News Today Hindi: पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Amritsar Constable News: अमृतसर में कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप

अमृतसर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 9वीं बटालियन कार्यालय के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कांस्टेबल गुरकीरत सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हाल ही में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौटे थे। एसीपी डॉ. शीतल सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में किसी व्यक्ति का शव है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि गुरकीरत सिंह की गाड़ी में गोली लगने से मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि गोली किस परिस्थिति में चली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Punjab News Today Hindi
Punjab News Today Hindi

Amritsar News: अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स और हवाला नेटवर्क का खुलासा किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक हथियार और 9.7 लाख रुपये नकद (ड्रग्स मनी) जब्त किए हैं। यह पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

Punjab News Today Hindi
Punjab News Today Hindi

Punjab Weather Today: पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही, 48 लोगों की मौत

पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। राज्य के 23 जिलों के करीब 2050 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और लगभग 3.87 लाख लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के कारण अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पठानकोट जिले से तीन लोग लापता हैं। मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि अब तक 1.76 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी हैं और धुस्सी बांधों की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है।

Punjab News Today Hindi
Punjab News Today Hindi

CM Yogi Sent Relief Material to Punjab: बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम योगी ने युवाओं को नौकरी में पारदर्शिता का संदेश देते हुए कहा कि अब नौकरी के लिए सिफारिश या रिश्वत की जरूरत नहीं है।

Punjab News Today Hindi
Punjab News Today Hindi

Bhagwant Mann Cabinet Meeting: अस्पताल से सीएम भगवंत मान की कैबिनेट बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, ने वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया गया। सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि बाढ़ में बहकर आई रेत को किसान बेच सकेंगे। “जिसका खेत, उसकी रेत” योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में मौजूद रेत की खुदाई और बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

Punjab News Today Hindi
Punjab News Today Hindi

यह भी पढ़ें: Punjab School Opening Date: पंजाब के बच्चों के लिए खुशखबरी! इस दिन खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।