बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आयी जिससे पता चला कि एक्ट्रेस को हेल्थ कुछ ठीक न होने की वजह से उन्हें बीते दिनों हार्टअटैक से गुज़ारना पड़ा जिसे सुन सुष्मिता के फैंस शॉक्ड ही रह गए और लगातार उन्हें मैसेज कर उनकी हेल्थ अपडेट जानने को दौड़े।

और अब हाल ही में राजीव सेन ने भी बहन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की हेल्थ को लेकर कुछ रिएक्ट किया है। जिसमे उन्होंने बहन के लिए एक शेयर की गई पोस्ट में राजीव सेन (Rajeev Sen) ने उनका मनोबल बढ़ाता हुआ देखा गया है। राजीव सेन ने बहन सुष्मिता सेन के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना खास बॉन्ड तो दर्शको को दिखाया ही साथ ही बहन के इस मुश्किल समय में उनके लिए एक प्यारभरा मैसेज भी लिखा हैं तो आइए बताते हैं आपको की आखिर वो मैसेज क्या हैं…
राजीव सेन ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

राजीव सेन ने हाल ही में बहन सुष्मिता के साथ हुई इस हेल्थ इशू के बाद उनका मनोबल बढ़ाते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। जिसमे दोनों भाई-बहन हग करते हुए नज़र आ रहे है। इस तस्वीर के साथ राजीव ने कैप्शन में लिखा, ‘टू माय स्ट्रांगेस्ट लव भाई लव्स यू द मोस्ट…’ इस तस्वीर में बहन भाई का बॉन्ड साफ तौर पर नजर आ रहा है। राजीव सेन और सुष्मिता सेन के चेहरे पर छाई ये प्यारी सी मुस्कान दर्शकों का दिल मोह रही है। इन दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बता दें 2 मार्च को सुष्मिता सेन ने पिता के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों को अपनी हेल्थ अपडेट देकर चिंतित कर दिया था जिसके बाद से ही उनके फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर काफी कंसर्न्ड हैं।
क्या लिखा था सुष्मिता की पोस्ट में?
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि, “अपने दिल को खुशदिल बनाए रखें, मुझे कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था लेकिन अब सब ठीक है एंजियोप्लास्टी हुई, स्टेंट लगा… मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि मेरा सच में बहुत बड़ा दिल है.”
.jpg)
सुष्मिता सेन खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम में एक्सरसाइज कर जी-तोड़ म्हणत करती नज़र आती रहती हैं लेकिन ऐसे में जब लोगों को उनके इस हेल्थ इशू यानी उनको आये हार्ट अटैक की खबर मिली तो वो भी काफी शॉक्ड रह गए थे। सुष्मिता सेन का मनोबल बढ़ाते हुए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया था। जिसमे तब्बू से लेकर सोफी चौधरी और पूनम ढिल्लों, गौहर खान जैसी एक्ट्रेसेस भी सुष के लिए स्पेशल कमेंट शेयर करते हुए नज़र आयी थी।


Download Android App
Download iOS App



