Cannes 2026: कान्स में गूंजा ‘राधे-राधे’, इंटरनेशनल मंच पर ‘वृंदावन’ ले आई यह एक्ट्रेस, लुक देखकर विदेशी भी रह गए हैरान

Summary :

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जहां एक तरफ ग्लैमरस गाउन और हाई-फैशन लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय आर्टिस्ट Aarti Khetarpal ने अपने अनोखे अंदाज से पूरी दुनिया को चौंका दिया। आरती खेतरपाल ने कान्स के रेड कार्पेट पर सिर्फ फैशन नहीं दिखाया, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भक्ति का ऐसा रंग बिखेरा कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। हाथ में श्रीमद्भगवद गीता, गले में तुलसी माला और वृंदावन-थीम वाला लहंगा पहनकर पहुंचीं आरती ने साबित कर दिया कि भारतीय परंपरा भी इंटरनेशनल मंच पर सबसे अलग दिख…

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जहां एक तरफ ग्लैमरस गाउन और हाई-फैशन लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी तरफ भारतीय आर्टिस्ट Aarti Khetarpal ने अपने अनोखे अंदाज से पूरी दुनिया को चौंका दिया। आरती खेतरपाल ने कान्स के रेड कार्पेट पर सिर्फ फैशन नहीं दिखाया, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भक्ति का ऐसा रंग बिखेरा कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। हाथ में श्रीमद्भगवद गीता, गले में तुलसी माला और वृंदावन-थीम वाला लहंगा पहनकर पहुंचीं आरती ने साबित कर दिया कि भारतीय परंपरा भी इंटरनेशनल मंच पर सबसे अलग दिख सकती है।

Cannes 2026: वृंदावन थीम वाले लहंगे ने खींचा सबका ध्यान

Cannes 2026
Cannes 2026 ( Source : Social Media)

आरती खेतरपाल ने कान्स 2026 में गोल्डन और ट्रेडिशनल टच वाला खास लहंगा पहना था, जिसे वृंदावन की भक्ति और संस्कृति से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। उनके आउटफिट में बारीक कढ़ाई, भारतीय स्कल्पचर और धार्मिक प्रतीकों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। रेड कार्पेट पर जहां बाकी सितारे वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आए, वहीं आरती का यह देसी और स्पिरिचुअल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

उनके लुक की सबसे खास बात थी उनकी ‘कृष्णा बैग’ और हाथ में रखी पॉकेट साइज भगवद गीता। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे “भक्ति और फैशन का सबसे खूबसूरत कॉम्बिनेशन” बताया। कई लोगों ने कहा कि कान्स जैसे इंटरनेशनल मंच पर भारतीय संस्कृति को इस तरह पेश करना गर्व की बात है।

Aarti Khetarpal Viral Photos: कौन हैं आरती खेतरपाल?

Aarti Khetarpal Viral Photos
Aarti Khetarpal Viral Photos ( Source: Social Media) 

बहुत से लोग आरती खेतरपाल के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर वह हैं कौन। आरती खेतरपाल एक आर्टिस्ट, सिंगर, मॉडल और प्रेजेंटर हैं। वह कई टीवी विज्ञापनों, वेब सीरीज और लाइव शो का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 3000 से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस किए हैं और वह डिवोशनल म्यूजिक से भी जुड़ी हुई हैं।

आरती का नाम 2026 के ग्रैमी-नॉमिनेटेड प्रोजेक्ट “Sounds Of Kumbha” से भी जुड़ चुका है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को स्पिरिचियलिटी और कृष्ण भक्ति के करीब ला दिया। यही वजह है कि उनका सोशल मीडिया भी भारतीय संस्कृति, भक्ति और सनातन धर्म से जुड़े कंटेंट से भरा हुआ है।

Bhagavad Gita Cannes Look: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही इतनी चर्चा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krishnaarati (@aartikhetarpal_)

आरती खेतरपाल के कान्स लुक की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे कान्स का सबसे यूनिक भारतीय लुक बता रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं दिया, बल्कि अपने लुक के जरिए सनातन धर्म और भारतीय परंपरा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश किया।

आरती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा कि यह सिर्फ उनका रेड कार्पेट मोमेंट नहीं, बल्कि “सनातन धर्म को समर्पित एक प्रेजेंटेशन” है। उन्होंने अपने परिवार, गुरुओं और भगवान कृष्ण के प्रति आभार जताया। यही वजह है कि लोग उनके इस अंदाज को दिल से पसंद कर रहे हैं।

Read More: Mouni Roy है अरबों की मालकिन, आलीशान बंगला और करोड़ों की गाड़ियों की Queen, लेकिन 4 साल में ही टूट गया..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।