Garmi me Healthy Kaise Rahe: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग तरह-तरह की बीमारियों का सामना करते हैं। इस मौसम में तेज धूप, उमस और ज्यादा तापमान के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जिसकी वजह से अक्सर थकान, और कमजोरी महसूस होने लगती है। जिसके कारण मन चिड़चिड़ा होने लागत है। इसलिए गर्मियों में अपनी डाइट पर बहुत ध्यान देना चाहिए। इस समय आपको अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत होती है। इस मौसम में कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर आप खुद को एनर्जेटिक और खुश रख सकते है। ऐसे में आइए जानते हैं, Healthy Summer Habits के बारे में।
Garmi me Healthy Kaise Rahe: गर्मी में ये आदतें आपको बनाएंगी हेल्दी

1. सुबह जल्दी उठें
अगर आप भी इस मौसम में सुबह लेट उठते हैं, तो इससे आप पूरे दिन थका हुआ महसूस करेंगे। इसलिए गर्मी के दिनों में सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए सुबह जितनी जल्दी उठेंगे आपका दिन उतना ही जल्दी शुरू होगा। इससे आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक फील करेंगे। साथ ही रात में भी जल्दी सोने की आदत डालनी चाहिए, ताकि आपकी नींद सही से पूरी हो जाए।
2. खुद को हाइड्रेट रखें
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पूरे दिन आपको कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इस मौसम में आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, सत्तू और बेल का शरबत भी पी सकते हैं।

3. वर्कआउट करें
गर्मियों में रोजाना सुबह उठकर वर्कआउट करना बिल्कुल न भूलें। ये एक बहुत ही अच्छी आदत है, जो आपको पूरे दिन फ्रेश फील कराएगी। सुबह वर्कआउट करने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ आपका मूड भी अच्छा रहेगा। अगर आप चाहें तो मॉर्निंग वॉक भी जा सकते हैं, इससे आपको ताजी हवा मिलेगी।
4. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
गर्मी के दिनों में अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करते हैं, तो इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है और आप दिनभर एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं। इसके लिए आप सुबह के नाश्ते में ताजे फल, स्मूदी, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और अंडे का सेवन कर सकते हैं।

5. अकेले समय बिताएं
आजकल लोग अपने फ़ोन की दुनिया में इतना ज्यादा खो गए हैं कि उन्हें खुद के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिलता है। रोजाना सुबह का थोड़ा समय खुद के साथ बिताएं। इस समय आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज या फिर योग कर सकते हैं।
Also Read: मेहमानों का दिल जीतने के लिए घर पर बनाएं Spicy Green Chutney, यहां देखें आसान सामग्री और Recipe


Download Android App
Download iOS App




