Lassi Peene ke Fayde: Weight Loss और Digestion को सही रखने के लिए Best Summer Drink है Lassi, जानिए इसे पीने के 5 फायदे

Summary :

Lassi Peene ke Fayde: गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए आप ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर हम बात करें लस्सी कि तो इसे गर्मी में पीने के लिए बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। लस्सी न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है, बल्कि इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। जिन लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, उनके लिए लस्सी एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये आसानी से पच जाता है। प्लेन लस्सी के अलावा आप आम,…

Lassi Peene ke Fayde: गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए आप ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर हम बात करें लस्सी कि तो इसे गर्मी में पीने के लिए बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। लस्सी न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है, बल्कि इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। जिन लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, उनके लिए लस्सी एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये आसानी से पच जाता है।

प्लेन लस्सी के अलावा आप आम, केला, स्ट्रॉबेरी फ्रूट लस्सी का सेवन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं Thandi Lassi Peene ke Fayde क्या-क्या होते हैं।

Also Read: Summers में Dry Skin और Weight Loss के लिए Best हैं ये 4 Smoothies, यहां देखें इसे बनाने का आसान तरीका

Lassi Peene ke Fayde: यहां जानें लस्सी पीने के फायदे

Lassi Benefits
Lassi Benefits (Source: Social Media)

1. एनर्जी का सोर्स

लस्सी को एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अगर आप गर्मी के दिनों में हर दिन एक गिलास लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आपको एनर्जी देने में मदद करता है।

2. लू से बचाव

गर्मियों में लस्सी पीने से लू और हीटवेव से बचा जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलते हैं, तो उससे पहले लस्सी का सेवन कर लें। इसे पीने से लू नहीं लगती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं लस्सी पीने से लू से होने वाला सिरदर्द भी आसानी से खत्म हो जाता है।

benefits of lassi
benefits of lassi (Source: Social Media)

3. एसिडिटी में राहत

अगर आप भी गर्मियों में बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की समस्या होने पर लस्सी पीने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। लस्सी की तासीर बेहद ठंडी होती है। जिसकी वजह से अपच की समस्या में भी राहत मिलती है।

4. वेट लॉस

गर्मियों में वजन घटाने के लिए सबसे अच्छी ड्रिंक लस्सी होती है। इसमें प्रोबायोटिक्स और दूध दोनों मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन को सही रखने में मदद करता है। लस्सी में हेल्दी बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो ये पेट फूलने और इंफ्लेमेशन की समस्या से बचाने में मदद करता है। दूध और लस्सी दोनों चीज़ों को वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

lassi in summer
lassi in summer (Source: Social Media)

5. बेहतर पाचन

अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना 1 से 2 गिलास लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर हेल्दी तो रहता ही है साथ ही इससे पाचन भी बेहतर रहता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

Also Read: Summer Season की सबसे परफेक्ट और रीफ्रेशिंग ड्रिंक है Mango Milkshake, यहां देखें इसे बनाने की Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।