बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसी बीच कुछ सितारों ने ऐसी गलती हो गई जिसकी वजह से अब 38 सितारे मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल, इन सितारों के खिलाफ 2 साल पुराने एक केस में मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 इंडियन सिलेब्रिटीज पर रेप पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है। इन सिलेब्रिटीज में बॉलिवुड के अलावा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। कानून के मुताबिक किसी भी रेप पीड़िता का नाम, तस्वीर या असल पहचान कहीं भी उजागर करना कानूनन अपराध है।
सिलेब्रिटीज के खिलाफ यह केस दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज किया है। उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड की धारा 228A के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए उदाहरण बनने के बजाय इंडियन सिलेब्रिटीज नियमों को तोड़ते हुए पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। वकील ने अपनी याचिका में इन सभी सिलेब्रिटीज की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



