Catherine O Hara के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, जानें कैसी थी एक्ट्रेस की लाइफ जर्नी

Summary :

Catherine O Hara Death: हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया है. ‘होम अलोन’ और ‘शिट्स क्रीक’ जैसी सुपरहिट फिल्में और सीरीज देने वाली एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एमी अवॉर्ड विनर कैथरीन ओ’हारा का निधन एक बिमारी की वजह से हुआ है. उनके अचानक से दुनिया को छोड़कर चले जाने से पूरा हॉलीवुड गमगीन है. News Of Catherine O’Hara Demise: कैथरीन ओ’हारा के निधन की जानकारी कैथरीन ओ’हारा के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी. उन्होंने बताया कि…

Catherine O Hara Death: हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया है. ‘होम अलोन’ और ‘शिट्स क्रीक’ जैसी सुपरहिट फिल्में और सीरीज देने वाली एक्ट्रेस कैथरीन ओ’हारा ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एमी अवॉर्ड विनर कैथरीन ओ’हारा का निधन एक बिमारी की वजह से हुआ है. उनके अचानक से दुनिया को छोड़कर चले जाने से पूरा हॉलीवुड गमगीन है.

News Of Catherine O’Hara Demise: कैथरीन ओ’हारा के निधन की जानकारी

Catherine O Hara Death
Catherine O Hara Death (Source: Social Media)

कैथरीन ओ’हारा के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी. उन्होंने बताया कि कैथरीन ओ’हारा का शुक्रवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया. कनाडा में जन्मी एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग पूरी दुनिया में है, जिसकी वजह से हर कोई उनको आखरी विदाई देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में ली. जानकारी के अनुसार, उनकी एजेंसी सीएए ने एक बयान जारी करते हुए ये बताया है कि उनका निधन कुछ समय की बीमारी के बाद हुआ.

Catherine O Hara Career: कैथरीन ओ’हारा का करियर

Catherine O Hara Death
Catherine O Hara Death (Source: Social Media)

खबरों के मुताबिक, कैथरीन ओ’हारा ने अपने करियर की शुरुआत 1976-1984 के दौरान टोरंटो के सेकंड सिटी टीवी में एक स्केच कॉमेडी सीरीज से की थी. यहां पर उन्होंने अपने टेलैंट के जो जलवे बिखेरे थे, उसने उनको एक अलग पहचान दिवाई थी. फिर आगे चलकर उनके पार्टनर ‘शिट्स क्रीक’ में उनके को-एक्टर बने. इसके बाद कैथरीन ने हॉलीवुड में कदम रखा, जहां उन्होंने ‘आफ्टर आवर्स’, ‘हार्टबर्न’, ‘बीटलजूइस’, ‘होम अलोन’ और ‘होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी.

Catherine O Hara Awards: कैथरीन ओ’हारा के अवॉर्ड्स

Catherine O Hara Death
Catherine O Hara Death (Source: Social Media)

कैथरीन ओ’हारा के नाम कई बड़े अवॉर्ड्स भी हैं, जिनमें 2 एमी अवॉर्ड्स शामिल हैं. अपने लंबे एक्टिंग करियर के दौरान एक्ट्रेस ने कई ऐसे प्रोजेक्ट्स भी किए जो कि उनके समय में कई लोगों के लिए करने काफी मुश्किल थे. हाल ही में उन्हें ‘द लास्ट ऑफ अस’ सीरीज में देखा गया था, जिसके लिए उन्हें एमी नॉमिनेशन मिला था. ऐसे में इतनी बेहतरीन शक्शियत का इस दुनिया से ऐसे अचानक से चले जाना, वाकई में उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमें से कम नहीं है.

Read More: Urfi Javed ने इस्लाम को छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म? अब इस नए नाम से होगी इन्फ्लुएंसर की पहचान!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।