लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड सितारों ने रखें घर के बाहर कदम,अब फिर से गुलजार हुई मुंबई की सड़कें

Summary :

कोरोना संकट के चलते देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा समय तक आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद रहे हैं।

कोरोना संकट के चलते देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा समय तक आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद रहे हैं। लेकिन अब लॉकडाउन  हटा देने और अनलॉक की प्रक्रिया चालू  कर देने के बाद से बॉलीवुड स्टार्स भी  घर से बाहर  निकलने लगे हैं।
हालांकि कोरोना काल में अपने को सुरक्षित करने के लिए इन सभी सेलेब्रिटीज ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। खैर, ऐसे ही सही कम से कम फैंस को अपने चहेते स्टार्स का काफी लम्बे  वक्त के बाद दीदार तो हो रहा है। वहीं जून के आखिरी दिन में सारा अली खान से लेकर अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन तक कई सेलेब्स पपराजियों के कैमरे में कैद हुए हैं।
1.सारा अली खान
लॉकडाउन के बाद अभिनेत्री सारा अली खान अंधेरी में डायरेक्टर आनंद एल राय के ऑफिस के बाहर फेस मास्क पहने नजर आयी। 
2.अनिल कपूर 
इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार  के अनिल कपूर का शामिल है जो अनलॉक में जुहू में डबिंग के लिए पहुंचे थे।
3.अभिषेक बच्चन
लॉकडाउन के बाद जब अभिषेक बच्चन घर से बाहर आये तो  हाथों में बैग लिए कार से उतरते हुए पपराजी के कैमरे में कैद हुए।
4.फराह खान 
बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्रफर फराह खान को जुहू में पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया।
5.जॉर्जिया एंड्रियानी
एक्ट्रेस और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी भी अपने डॉगी के साथ अनलॉक में बाहर घूमते दिखाई दीं।
6.तारा सुतारिया
पपराज़ी ने तारा सुतारिया को काले वर्कआउट ड्रेस पहने अपने कैमरा  में कैद किया। एक्ट्रेस ने काले रंग का एथलेटिकिंग कैरी किया हुआ था जिसे उन्होंने एक जैकेट और काले स्नीकर्स के साथ पहना। वैसे इस बीच तारा को अपनी सुरक्षा को ध्यान  में रखते हुए  हरा मास्क पहने देखा गया। 

Desk Team