बॉलीवुड के यंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लगभग 15 दिन से भी ज्यादा होने को है वहीं पुलिस भी जांच में काफी आगे तक बढ़ गई है और इसी के साथ कई लोगों से पूछताछ करने में भी जुटी हुई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो लोग सीबीआई जांच की मांग करने के लिए जोर दे रहे हैं।

एक्टर की मौत के बाद से अब एक और हैरान कर देने वाला किस्सा सामने आया है। जी हां रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सुशांत के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है और इस रिपोर्ट में जो बात सामने आ रही है उसे लेकर फैंस की ओर ज्यादा टेंशन बढ़ते दिख रही है।

आत्महत्या करने से पहले किया कुछ ऐसा
जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले सुबह करीब 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम ‘Sushant Singh Rajput’ सर्च किया था। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि सुशांत ने इसके बाद खुद से जुड़े कुछ न्यूज आर्टिकल और रिपोर्ट्स भी पढ़ी थीं। अब इन सब बातों का खुलासा होने के बाद सवाल यह खड़ा उठता है कि आखिरकार सुशांत खुद के बारे में क्या और क्यों जानना चाहते थे।

क्या एक्टर डिप्रेशन शिकार हुए?
यदि सुशांत सिंह डिप्रेशन में थे तो किस बात को लेकर थे ये सबसे बड़ा सवाल है। वहीं पुलिस की कुछ जांच पड़ताल के बाद अब कुछ साफ़ हुआ है और इस बात की और इशारा करता है कि सुशांत की परेशानी की वजह क्या थी। अब तक पुलिस इस मामले में सुशांत के मित्रों, परिचितों और परिजनों को मिलाकर 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

इन सभी बयानों के मुतबिक सुशांत अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंच रहने नुकसान से काफी ज्यादा दुखी थे और उनको लगता था कि ये सब साजिशन किया जा रहा है। बतातें चलें कि कुछ दिनों पहले आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा जा रहा था एक्टर की मौत Asphyxia के कारण हुई। ऐसा तब होता है जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी और उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब #CBIMustForSushant ट्रेंड कर रहा है और हर फैन इस बात की मांग कर रहा है सुशांत केस में सीबीआई जांच अवश्य होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



