सेंसर बोर्ड ने OMG 2 को दिखाई हरी झंडी, ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को मिली मंजूरी

Summary :

खिलाडी कुमार के फिल्म को लेकर अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। जहां फिल्म को लेकर अब ये अपडेट ये सामने आ रही हैं की सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को ‘A’ सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव मेकर्स के सामने रखा हैं।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल परदे पर काफी समय से अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फ़िल्में दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय के फैंस उनसे एक जबरदस्त कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं। बता दे की अब अक्षय कुमार का कमबैक तो कन्फर्म हो गया हैं। लेकिन अब ये जबरदस्त साबित होगी या नहीं इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ हैं। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ की मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सुनने को मिलते रहते हैं। दरअसल खिलाडी कुमार के फिल्म को लेकर अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। जहां फिल्म को लेकर अब ये अपडेट ये सामने आ रही हैं की सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को ‘A’ सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव मेकर्स के सामने रखा हैं। दरअसल फिल्म में 20 से ज्यादा बदलावों और कट्स के साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट देने का फैसला लिया हैं। 
‘ओह माय गॉड 2’ को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है, जिसे अब मेकर्स ने ना चाहते हुए स्वीकार कर लिया है और इस तरह से अब  11 अगस्त को इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। बता दे की सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई मुख्य बदलावों करने का आदेश दिया है। जिनमें से एक फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार के किरदार का भी हैं। 
फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को शिव भगवान के रूप में पेश गया है और फिल्म‌ का विषय सेक्स एजुकेशन है। ऐसे में फिल्म देखने वाले दर्शकों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। ऐसे में अब सेंसर बोर्ड के निर्देश के चलते अक्षय कुमार के किरदार में बदलाव किया गया है।
फिल्म में अब उन्हें शिव के दूत और शिवभक्त के रूप में दिखाया जाएगा, ना की स्वयं शिव भगवान के रूप में। इसी के साथ फिल्म के कई डायलॉग में भी भारी बदलाव किया गया हैं। 

Desk Team