पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक नाम सबसे पहले आता था लॉरेंस बिश्नोई। आज यानी 1 अगस्त को लॉरेंस बिश्नोई का साथी गैंगस्टर सचिन थापन को अजरबेजान से दिल्ली लाया गया है। सचिन थापन मूसेवाला मर्डर केस में वांटेड था। मूसेवाला मर्डर की प्लानिंग सचिन थापन ने दुबई से कि थी और वह बाकू से हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल उसे भारत लेके आया है।
मूसेवाला मर्डर केस में अब तक 16 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
लॉरेंस बिश्नोई के साथी सचिन को जुलाई में ही अजरबैजान में हिरासत में लिया था। सचिन पर मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग का आरोप लगाया गया है और वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई से भाग कर अजरबैजान पहुंच गया था। हालांकि, एनआईए (NIA) टेरर-गैंगस्टर मूसेवाला मर्डर केस की अभी जांच कर रही है। मूसेवाला मर्डर मामले में अब तक एनआईए ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
26 जुलाई को विक्रम बरार को भी लाया गया था भारत
लॉरेंस बिश्नोई के साथी सचिन से पहले एक और सहयोगी विक्रम बरार को 26 जुलाई को यूएई से भारत लाए जाने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। विक्रम बरार का नाम भी मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों में शामिल है। इसके अलावा, विक्रम बरार टारगेट किलिंग और एक्सटॉर्शन समेत 11 मामलों में भी वांटेड है। दिल्ली पुलिस समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की अपील पर विक्रम बरार के खिलाफ 11 लुक आउट नोटिस जारी किए जा चुके थे। वह साल 2020 से फरार चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App



