बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी अभिनेत्री चारू असोपा किसी ना
किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीतों दिनों एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को
लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा चारू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती
हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंटरनेट वर्ल्ड
में चारू असोपा का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है हालांकि इस वीडियो में
अदाकारा को देख सभी की आंखे खुली रह गई है।
चारू असोपा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें और एक
वीडियो शेयर किया है। अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में चारू ब्लैक कलर की वन स्ट्रैप
ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस ड्रेस को फ्रिल टेल से डिजाइनर लुक दिया गया है वहीं
ड्रेस को थाई तक फ्रंट ओपन रखा गया है जो ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है।
चारु ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक हील्स कैरी किए हैं साथ ही उन्होंने अपने
बालों का बन बनाया हुआ है। इस सिजलिंग अवतार में चारू को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल
है क्योंकि ज्यादातर अदाकारा एथनिक वेयर पहने ही दिखाई देती हैं। हालांकि वह अपने
नए लुक में भी उतनी ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके चाहने वालें
दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
चारु असोपा का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स को
उनका ये ग्लैमरस अदांज बहुत पसंद भी आया है। तभी तो एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस
जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- “स्टनिंग मैडम”
वहीं दूसरे ने लिखा- “मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती”। इसी तरह से
अन्य भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले काफी समय से टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अपने पति राजीव सेन
संग अपने बिगड़ते रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। कई बार तो दोनों के तलाक की खबरें
तक सामने आ चुकी हैं। हालांकि एक दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का
फैसला किया है। चारुऔर राजीव की एक बेटी भी है जो 11 महीने की हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App







