फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की जंग काफी लंबे वक्त से छिड़ी हुई है इनमे कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो कास्टिंग काउच जैसे मामले पर खुलकर बातचीत कर चुकी है। लेकिन हाल में अब इस बारे में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि इस तरह के लोग हर जगह हैं। मेरे मॉडलिंग के समय से लेकर बॉलीवुड डेब्यू तक मैंने कई बार ऐसे लोगों का सामना किया। कॉर्पोरेट इंडस्ट्री का भी यही हाल है। हां मेरे साथ भी ये हुआ, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कोई किसी को फोर्स नहीं करता है।

यहां सबके पास पर्याप्त जगह है जहां हर कोई अपना फैसला खुद ले सकता है। आपको बुरा लगता है जब आपके पास से कोई मौका सिर्फ इन कारणों की वजह से छिन जाता है। लेकिन ये आपकी च्वाइस है। इसके अलावा एक्ट्रेस का कहना है यदि कोई कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार है और वो अपने पास आए मौके को गंवाना नहीं चाहता तो ये भी उनकी मर्जी है। मैं कौन होती हूं किसी को जज करने वाली।

आखिर में चित्रांगदा सिंह ने कहा, जो इस परिस्थिति को झेल चुके हैं मैं उनको बिल्कुल जज नहीं कर रही हूं। ये सिर्फ मेरा प्वॉइंट ऑफ व्यू है।

लॉकडाउन में इस तरह चित्रांगदा कर रही है टाइम स्पेंड
चित्रांगदा ने बताया कि वो लॉकडाउन में कैसे घर रह कार अपना समय बिता रही हैं। उन्होंने कहा, मैं रोज वर्कआउट करती हूं। पहले मैं अक्सर इसे रेगुलर नहीं करती थी लेकिन अब मैं रोज एक्सरसाइज कर रही हूं। मैं इस समय योगा भी कर रही हूं और मैं इस समय में फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं।

जल्द अभिषेक बच्चन के साथ इस फिल्म दिखेंगी
चित्रांगदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में लीड रोल में दिखाई देंगी।

इस फिल्म को सुजोय घोष ने लिखा है, वहीं इसका निर्देशन उनकी बेटी और डेब्यूटेंट डायरेक्टर दिया घोष कर रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान हैं।


Download Android App
Download iOS App



