Cocktail 2 Controversy: बॉलीवुड में वैसे तो बहुत सी फिल्में बनती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो कि नई-नई कहानियों से लोगों को एंटरटेन करती है. तो वहीं कुछ में वहीं पुरानी घिसी-पीटी कहानियां रिपीट होती दिखाई देती हैं. उन ही फिल्मों में से एक शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ भी इन दिनों देखने को मिल रही है.

फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा भी है. वहीं फिल्म को लेकर लंबे समय से लोगों के बीच बज भी बना हुआ है, लेकिन क्या ये फिल्म सच में लोगों की एक्सपैक्टेशन्स के मुताबिक होगी या इसमें फिर से बॉलीवुड की किसी पुरानी फिल्म की कहानी को रिपीट करते हुए दिखाया जाएगा, ये एक अहम सवाल है.
Cocktail 2 Controversy: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना आउट

पहले आई कॉकटेल फिल्म की कहानी के मुताबिक मेकर्स ने नई फिल्म में बस कास्ट को चेंज करने के अलावा और क्या किया है, इस बात का पता तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा. लेकिन हाल ही में फिल्म के रिलीज हुए पहले गाने ‘जब तलक’ को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि इस फिल्म की कहानी भी लगभग पहली फिल्म की तरह ही होगी. जिसमें कोई भी नई चीज देखने को नही मिलने वाली है. इस फिल्म में भी एक लव ट्राएंगल देखने को मिलने वाला है और उसी के साथ इसकी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.

यहां पर एक सवाल और ये भी उठता है कि क्या अब बॉलीवुड के पास और कोई नई स्क्रीप्ट या कहानी नहीं रह गई है, कि वो वहीं पुरानी घिसी पिटी कहानियां ही दोबारा रिपीट कर रहे हैं. हालांकि इसी दौर में धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी रिलीज हुई हैं. जिनमें एक नई कहानी और डायरेक्शन देखने को मिला है. तो क्या उससे इन्सपीरेशन लेकर बॉलीवुड में और भी नई फिल्में नहीं रिलीज हो सकती?
Cocktail 2 Controversy: कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

अगर कॉकटेल 2 को लेकर बात करें, तो ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था. हालांकि उस फिल्म की कहानी को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं.























