Bihar CM Race 2026: बिहार के राजनीतिक गलियारों में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि कल 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्य सभा पद की शपथ लेंगे। और शनिवार को बिहार लौट जाएंगे। इस बीच, यह अटकलें तेज़ हो रही हैं कि नीतीश 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा दे देंगे।
ऐसे में, राज्य की राजनीति पर हावी सबसे बड़ा सवाल—कि बिहार का अगला मुखिया कौन होगा?—अब सुलझता हुआ नज़र आ रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए फ़िलहाल 5 नाम दौड़ में सबसे आगे हैं: सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया, रमा निषाद, विजय सिन्हा और जनक राम। इतना ही नहीं इस रेस में एक महिला विधायक का भी नाम शामिल है।
Bihar CM Race 2026: कौन होगा अगला सीएम?

खबर है कि सीएम नीतीश जल्द ही यानी 14 अप्रैल को अपना इस्तीफा सौपं सकते हैं। इस बीच राजधानी पटना में मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाली पोस्टर भी जगह-जगह लगा दी गई है। यह पोस्टर वाल्मीकि समाज की तरफ से लगाए गए हैं। हालांकि, बाद में इस पोस्टर को हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार का नया सीएम BJP का हो सकता है. हालांकि, इसपर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Bihar CM Race 2026: अगले मुख्यमंत्री पर आया JDU का बड़ा बयान
JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान आया है. मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है. नीतीश कुमार अपनी मर्ची से राज्यसभा जा रहे हैं. नेता तो मुख्यमंत्री ही हैं. मुख्यमंत्री जो चाहेंगे उनके हिसाब से सब कुछ होगा. उन्होंने आगे निशांत का भी जिक्र किया। बताया कि निशांत हमारी पार्टी में आए हैं. पार्टी में उनकी सक्रियता है. निशांत पार्टी के भविष्य हैं.
Also Read: बिहार CM रेस में सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा सबसे आगे, 7 और दावेदारों की एंट्री; महिला विधायक भी रेस में शामिल —


Download Android App
Download iOS App




