पिछले कुछ समय से देश भर में अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ की चर्चा हो रही है। इसका कारण फिल्म का विषय है। मासिक धर्म पर आधारित होने के चलते ही उनकी इस फिल्म में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि सारे देश में उनकी इस फिल्म की चर्चा है यही उनकी जीत है और सफलता भी।
लेकिन अब उनकी इस सफलता में और इजाफा हो गया है क्योंकि अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी। इसके लिए ट्विंकल खन्ना को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए बुलाया गया है, जहां छात्रों को पैडमैन फिल्म भी दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दिखाई जाने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



