बिग बॉस 11 की प्रतिभागी अर्शी खान घर से बाहर आते ही जिम में पसीना बहाने में जुट गई हैं। उनके जिम में पसीना बहाने के पीछे का कारण शो और फिल्म बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो घर से बाहर आते ही अर्शी खान को फिल्म मिल गई है, जिसके चलते वह घंटों जिम में बिता रही हैं। क्योंकि उन्हें खुद को फिल्म के लिए फिट करना है। जिम के अलावा उन्हें स्वीमिंग पूल में भी देखा जा सकता है।
स्वीमिंग पूल में भी वह काफी वक्त गुजार रही हैं। अफवाहें हैं कि अर्शी को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हुई है। हालांकि फिल्म में उनके साथ कौन होगा यह पता नहीं चल सका है। वहीं अर्शी खान ने फिल्म और शो को लेकर आ रही खबरों पर अभी तक कुछ नहीं बोला है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



