आसिम रियाज के फैंस ने किया उनका पीछा, सूनी सड़क पर एक्टर ने गाड़ी रुकवाकर ली सेल्फी

Summary :

बिग बॉस 13 के मजबूत कंटेस्टेंट आसिम रियाज बेशक इस शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाएं,मगर अपने फैंस का दिल उन्होंने बेहतर तरहसे जीता है।

बिग बॉस 13 के मजबूत कंटेस्टेंट आसिम रियाज बेशक इस शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाएं,मगर अपने फैंस का दिल उन्होंने बेहतर तरहसे जीता है। बिग बॉस घर से बाहर आने के बाद भी आसिम लोगों के बीच चमकता सितारा बने हुए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसका जीता जागता सबूत आप खुद इस वीडियो में देख सकते हैं।
आसिम रियाज का एक लेटेस्ट वीडियो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है,जिसमें आसिम के फैंस उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए उनका दूर तक पीछा करते हुए आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आसिम अपनी कार में बैठे दिख रहे हैं,जबकि फैंस उनका पीछा करते हुए आसिम तक पहुंच पाने की कोशिश करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। 
वैसे आसिम ने भी अपने फैंस को देखकर अपनी गाड़ी वहीं पर रूकवा ली और उन्होंने उसके साथ सेल्फी के लिए पोज भी दिया है। आप देख सकते हैं महज एक सेल्फी के बाद इस फैंस के चेहरे की खुशी वाकई देखने लायक है। 

सेल्फी वाले इस वीडियो के अलावा भी एक अन्य फैन का केक वाला वीडियो वायरल हो रहा है,इस केक पर आसिम की फोटो भी नजर आ रही है। 

आसिम हाल ही में एक इवेंट के लिए गुजरात पहुंचे। वहां पर भी सभी फैंस आसिम की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं भीड़ ज्यादा होने की वजह से आसिम के लिए सिक्यॉरिटी ओर ज्यादा बढ़ानी पड़ी। 

बता दें कि आसिम और सिद्धार्थ से दोस्ती और फिर लड़ाई वैसे खूब चर्चा में रही है। इसके बाद आसिम हिमांशी खुराना के साथ अफेयर को लेकर फैंस के बीच छाए रहे। इतना ही नहीं आसिम की वैसे सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 

Desk Team