नाना पाटेकर ने की थी मेरे साथ अश्लील हरकत,Tanushree Dutta ने बताया ये पूरा वाकया

Summary :

बॉलीवुड की अपने जमाने की मशहूर बोल्ड एक्टे्रस Tanushree Dutta अब लाइमलाइट से काफी दूर हैं। मंगलवार को अभिनेत्री एक बार दोबारा से चर्चा का विषय बन गई हैं।

बॉलीवुड की अपने जमाने की मशहूर बोल्ड एक्टे्रस Tanushree Dutta अब लाइमलाइट से काफी दूर हैं। मंगलवार को अभिनेत्री एक बार दोबारा से चर्चा का विषय बन गई हैं। वजह बना उनके द्घारा दिया गया इंटरव्यू जिसमें तनुश्री ने अपने 10 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाए हैं। बता दें कि इंटरव्यू में एक्टे्रस ने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर यौन उत्पीडऩ का खुलासा किया है।

Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले के बारे में भी बताया है। तनुश्री ने एक इंटरव्यू में अभिनेता पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने कहा की महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का रवैया कैसा है। उन्होंने आरोप लगाए कि वह अभिनेत्रियों को सेट पर पीटते भी रहे हैं।

10 साल पुरानी बात का जिक्र…

हाल ही में Tanushree Dutta ने अपनी आपबीती सुनाई है। एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के साथ ही उन लोगों के नाम भी रिवील किए जिन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। तनुश्री ने काफी पुराना किस्सा सुनाया तब वह इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थीं।

इसी बीच उनके साथ ऐसा हुआ Tanushree Dutta ने कहा कि मैं उनका नाम लेना चाहूंगी- एक्टर नाना पाटेकर, प्रोड्यूसर सामी सादिक, डायरेक्टर राकेश सारंग और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य। नाना पाटेकर ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। मेरे साथ अश्लील हरकत की गई। मेरे कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कुछ नहीं था जिन सीन्स की डिमांग की गई।

बकौल Tanushree Dutta नाना पाटेकर गाने में उनके साथ कुछ इंटिमेट सीन्स करना चाहते थे। एक्ट्रेस ने कहा जब उन्होंने इस बारे में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से बात की और कहा कि नाना को कहें कि वह दूर रहें। ऐसे में उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई थी। 

Tanushree Dutta का दावा है कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में हर कोई जानता था लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई।  तनुश्री कहती हैं ”हर किसी ने इसके बारे में गपशप की लेकिन खुलकर बात नहीं रखी।  इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो।

 लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है। ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं। लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं ये कोई नहीं जानता।  सब सिर्फ दिखावा है।

Desk Team