बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त है और जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही लगातार सुर्खियां बन रही है। फिल्म के लिए सलमान खान तो कड़ी मेहनत कर रहे है वहीं फैंस भी फिल्म से जुडी हर अपडेट के लिए तैयार रहते है।

दबंग सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह दबंग 3 में भी एक तड़कता फडकता आइटम नंबर होगा जिसका टाइटल ‘Munna badnam hua’ रखा गया है। इस आइटम नंबर में सलमान खान चुलबुल पण्डे के देसी स्टाइल में थिरकते नजर आएंगे।

साथ ही अब खबर आ रही है की इस आइटम नंबर में सलमान के साथ डांस किंग प्रभुदेवा भी परफॉर्म करेंगे। आपको बात दें प्रभुदेवा इस फिल्म के निर्देशक भी है। इससे पहले प्रभुदेवा और सलमान की जोड़ी ने फिल्म वांटेड में काम किया था जो सुपरहिट रही थी।

फिल्म वांटेड में भी सलमान खान के साथ प्रभुदेवा ने एक आइटम सांग पर डांस किया था। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है।

बता दें प्रभुदेवा ने अब तक जितनी भी फ़िल्में डायरेक्ट की है उसमे वो एक डांस नंबर जरूर रखते है। अपनी निर्देशित फिल्मों में प्रभुदेवा कई बड़े सितारों के साथ नाचते नजर आये है।

फिल्म दबंग 3 को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे है और दबंग सीरीज उनके बैनर की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है।


Download Android App
Download iOS App



