सोशल मीडिया पर अपने डांस के चलते फेमस हुए डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव की किस्मत चमकने लगी है। हाल ही में डब्बू अंकल का डांसिंग वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गए । सोशल मीडिया पर संजीव श्रीवास्तव यानी डब्बू अंकल के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच डब्बू अंकल का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शानदार डांस करते दिख रहे हैं। शादी के वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अब बजाज एलियांज (Bajaj Allianz) के साथ करार किया है और उनके लिए डांस करते दिख रहे हैं। वो Bajaj Allianz के जिंगल ‘समझो हो गया’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को संजीव श्रीवास्तव ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है।
Happy to be working with Bajaj Allianz Life Insurance – My first commercial arrangement. Enjoyed dancing on Bajaj Allianz Samjho Ho Gaya song. Thanks for your gud wishes.#SanjeevShrivastava #DancingUncle #AapkeAaJaneSe #lifegoals #DancingUncleGetsBonus @cm2mile pic.twitter.com/RwEUUxQ46k
— Sanjeev Shrivastava (@DabbutheDancer) 6 June 2018
इसके अलावा अब खबर है कि वो सुनील शेट्टी के साथ किसी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं । बता दें कि संजीव ने अपने साले की शादी में ‘आप के आ जाने से’ गाने पर डांस किया था । जब उनका ये डांस वायरल हुआ तो सुनील ने भी देखा और उन्हें अंकल का डांस बहुत पसंद आया । सुनील शेट्टी ने संजीव को मुंबई मिलने के लिए बुलाया । मुंबई आकर संजीव, सुनील शेट्टी से मिले ।
पहले उन्होंने फिल्म खुदगर्ज का गाना ‘आप के आ जाने से’ पर डांस किया। इस वीडियो को एक ही दिन में लाखों लोगों ने शेयर किया। लोगों को अंकल का गोविंदा स्टाइल खूब पसंद आया। जिसका बाद उनका दूसरा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ‘चढ़ती जवानी’ पर डांस किया था। ये डांस उन्होंने अपने देवर की शादी में किया था। जहां से वो चर्चा में आ गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन, दिव्या दत्ता प्रोफेसर श्रीवास्तव के डांस के फैन हो गए हैं।
प्रोफेसर श्रीवास्तव कहते हैं उन्होंने डांस अपनी मां से सीखा। ” मेरी मां भरतनाट्यम करती थीं। मैं खुद मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, जावेद जाफरी जैसे डांसरों का बड़ा फैन हूं। मैंने 86,87,88 में लगातार तीन साल मध्यप्रदेश डांस प्रतियोगिता जीती थी। जब मैं इंजीनियरिंग पढ़ने नागपुर गया तो धनवटे ड्रामा कंपनी, मेलॉडी मेकर्स जैसी संस्थाओं से जुड़ा। अब भी मेरे कॉलेज के वार्षिकोत्सव के आखिरी दिन छात्रा और मेरे साथी मुझे स्टेज तक खींच लाते हैं डांस करने के लिये।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App




