पा‌किस्तानी सेना 450 आतंकियों को PoK से घुसपैठ कराने की फिराक में, हाई अलर्ट जारी

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर में  रमज़ान के पवित्र महीने में भी पाकिस्तान की ना-पाक हरकतें जारी हैं।  पाकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी ISI और पाक आर्मी ने 450 आतंकियों ‌‌जिसमें  (कई शीर्ष आतंकी और फिदायीन समूह भी शा‌मिल है) को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भेजने के लिए तैयार किया है। जिसके चलते भारतीय सेना ने एलओसी पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उधर पा‌किस्तान की इस नापाक चाल का खुलासा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बीच हुआ है। पाकिस्तान की खुफ़िया ऐजेंसी ISI और पाक आर्मी ने 450 आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भेजने के लिए तैयार किया है। पाकिस्तान 11 नए लॉन्चिंग पैड के जरिए पीओके से घुसपैठ कराने की फिराक में है।

इससे पहले पिछले पखवाड़े में एलओसी के इलाकों में सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया था। यहां बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों को इनकी भनक लग गई थी। इसके बाद सेना ने अपनी घेराबंदी मजबूत कर दी और दोनों तरफ से कई घंटों तक भारी फायरिंग होती रही।

एक खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि लॉन्चिंग पैड पर मौजूद 450 आतंकियों में से सबसे ज्यादा आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पीओके में पाक आर्मी की सरपरस्ती में बनाए गए ‘नयाली’ ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग दी गई है। आईएसआई इस समय जैश के आतंकियों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है।

खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बोई (BOI), मदारपुर (Madarpur), फगोश (Fagosh) और देवलियां (Deolian) के ट्रेनिंग कैंप में लश्कर के फिदायीन आतंकियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है।

पीओके में मौजूद ”जूरा” लॉन्चिंग पैड से 61 लश्कर के आतंकियों को BAT एक्शन के लिए पाक आर्मी की स्पेशल सर्विस ग्रुप ने तैयार किया है। खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाक 11 नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय कर सभी 450 आतंकियों को एलओसी पार कराना चाहता है। 11 लॉन्चिंग पैड पर इस समय 450 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं।

पीओके में है 11 लॉन्चिंग पैड

केल, शारदी, दुधनियाल, अथमुगम, जूरा, लीपा, पछिबन चमन, तन्डपानी, नयाली, जनकोट, निकैल के लॉन्चिंग पैड में 450 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर के ”बिंबर गली” के सामने के लॉन्च पैड पर सबसे ज्यादा 127 आतंकी मौजूद हैं।

कितने आतंकी किस जगह हैं मौजूद

  •  बिम्बर गली के सामने LoC पार लॉन्च पैड पर इस समय 127 आतंकी मौजूद हैं।
  •  नौशेरा के सामने LoC पार 30 खूंखार आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा घाटी/मेंढर सेक्टर के सामने LoC पार लॉन्च पैड पर 35 आतंकियों का जमावड़ा है।
  • पूंछ के सामने PoK में 30 आतंकी लॉन्च पैड पर मौजूद हैं।
  • तंगधार सेक्टर में सीमापार लॉन्च पैड पर 61 आतंकियों की मौजूदगी है।
  • केरन सेक्टर में सीमापार 50 आतंकी घुसपैठ के लिए ISI के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
  • माछिल सेक्टर के सामने 42 आतंकियों का लॉन्चिंग पैड पर जमावड़ा है।
  • गुरेज़ सेक्टर के सामने 16 आतंकी घुसपैठ के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
  • उरी सेक्टर के सामने लॉन्च पैड पर 47 आतंकियों की मौजूदगी है।
  • नौगाम और रामपुर सेक्टर के सामने क्रमशः 6-6 आतंकी लॉन्च पर मौजूद हैं।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेंगे राजनाथ सिंह

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू एवं कश्मीर जाएंगे। राजनाथ सिंह इस दौरान वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे और अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेंगे।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team