बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 13 में खतरनाक स्टंट परफॉर्म कर अपने दर पर लगातार जीत हासिल करती नज़र आ रही हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि डर पर काबू पाते-पाते उन्होंने किसी और के दिल पर भी काबू पा लिया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से डेजी शाह की लव लाइफ काफी सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस का नाम फिलहाल टीवी के एक पॉपुलर फेस के साथ जोड़ा जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि ये एक्टर भी उनके साथ इसी शो में नज़र आ रहा है।

आपको बता दें, जिसके साथ डेज़ी शाह के लिंकअप की खबरें वायरल हो रही हैं वो शख्स कोई और नहीं बल्कि शिव ठाकरे हैं। ‘बिग बॉस 16’ से शिव घर-घर में मशहूर हो गए, जतना से मिले प्यार के बाद उन्हें अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ ऑफर हुआ जो उनका पुराना सपना था। वहीं, अब डेजी शाह और शिव ठाकरे के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों को लेकर ऐसी खबरें हैं कि कई दिनों से डेटिंग कर रहे हैं। वहीं, इनके बीच दोस्ती है या प्यार इस पर अब डेजी शाह से फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आपको बता दें, इन दोनों की मुलाकात ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और साथ में कई फोटोज और रील्स भी इन दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इसके अलावा कई इवेंट्स में ये दोनों एक साथ स्पॉट किए गए। ऐसे में पब्लिक प्लेस में इनकी बॉन्डिंग देखे जाने के बाद डेटिंग रूमर्स को भी हवा मिल गई। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने और शिव के रिश्ते पर चल रही इन अफवाहों की सच्चाई बताई है।

एक्ट्रेस ने कहा, ”शिव ठाकरे के साथ लिंकअप की अफवाहों से हमारी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ता। ये सिर्फ इतना है कि हम चीजों को अपने तरीके से निपटाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि जब तक हम ये डिक्लेअर नहीं कर देते कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तब तक हम नहीं चाहेंगे कि मीडिया, लोग या फैंस ये फैसला करें कि हम डेटिंग कर रहे हैं या रूमर्ड कपल हैं।’ चलो बाहर आकर कहते हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं, अभी फ़िलहाल।..”

एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को लेकर आगे कहा, “तो, ये हमारे बॉण्ड या दोस्ती को एफेक्ट नहीं करता है। सच में, हम पहले से भी ज़्यादा फ्रेंडली हैं। ये ठीक है और हम अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक रखने की कोशिश करते हैं। हम इसे दुनिया के सामने दिखाना पसंद नहीं करते। मेरा मानना है कि आप जितना ज्यादा दुनिया को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएंगे, उन्हें बातें बनाने के लिए उतना ही कंटेंट मिलता है।” अब एक्ट्रेस के इस बयान से तो ऐसा ही लग रहा है कि जल्द ही ये दोनों ऑफिशियली अपने रिश्ते कि अनाउंसमेंट करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



