‘तारक मेहता’ में अब जल्द होगी दयाबेन की वापसी, प्रोड्यूसर ने खुद लगाई मुहर

Summary :

तारक मेहता के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है।जहां शो में जल्द ही दयाबेन की एंट्री होने वाली है। जी हां,बिलकुल सही सुना आपने और इस बात का खुलासा खुद प्रोड्यूसर ने किया है।

तारक मेहता का उल्टा का चश्मा सब टीवी की सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक हैं।  इस सीरियल के हर एक किरदार से लोग खुद को कनेक्ट कर पाते हैं।  वही सीरियल की कांसेप्ट को लोगों को पसंद ही हैं लेकिन उससे भी कही ज्यादा लोगों को इस सीरियल के स्टारकास्ट पसंद हैं।  वही कुछ समय से तारक के मेहता शो के कई चर्चित सितारों ने इस शो को अलविदा कह दिया हैं जिसमे शैलेष लोढ़ा और मुनमुन दत्ता भी शामिल थी।  वही शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने भी शो से लम्बे समय से लीव ले रखी हैं।  वही तारक मेहता के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी भी सामने आ रही है।
  
शो में जल्द होगी दया बेन की वापसी 
दरअसल सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शो में जल्द ही दयाबेन की एंट्री होने वाली है। जी हां, बिलकुल सही सुना आपने और इस बात का खुलासा खुद सीरियल के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए असित कुमार मोदी ने बताया, ‘हमने अब तक भी दयाबेन के किरदार को खत्म नहीं किया है।  हम बीते कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 2020-21 का समय हमारे लिए बहुत बुरा था. अब समय के साथ चीजें बदल रही हैं.’
दिशा वकानी की एंट्री पर सस्पेंस कायम 
वही असित कुमार मोदी ने दयाबेन की वापसी पर खुलासा करते हुए कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि साल 2022 में दयाबेन की वापसी होने वाली है। और  एक बार फिर से दयाबेन और जेठालाल मिलकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। मुझे ये बात नहीं पता कि दिशा वकानी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी करेंगी या फिर नहीं लेकिन हमारा अब भी दिशा वकानी के साथ अच्छा रिलेशनशिप है.’ 
फैंस को हैं दिशा की वापसी का इंतजार 
वही आपको बता दें कि साल 2017 में दिशा वकानी ने सीरियल से मैटरनिटी लीव ली थी. दिशा के घर बेटी का जन्म हुआ लेकिन इसके बाद उन्होंने सीरियल में दोबारा वापसी नहीं की. फैंस तभी से एक्ट्रेस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  वही अब शो में दया बेन के रूप में दिशा की ही वापसी होती हैं या कोई और नया चेहरा दया बेन के रूप में दिखेगा ये देखना तो काफी दिलचस्प होने वाला हैं।  

Desk Team