10 साल की गहरी दुश्मनी भुला कर दीपिका और कटरीना लगी गले, कुछ ऐसा था माहौल

Summary :

अब बीते दिनों एक वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ एक दुसरे से गले मिलती दिखाई दे रही है।

फिल्म इंडस्ट्री में दो अभिनेत्रियों के बीच अनबन होना कोई नयी बात नहीं है पर दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच करीब 10 साल से चली आ रही कोल्ड वार को कौन भूल सकता है। पर अब इन दोनों नामी अभिनेत्रियों के बाच की जंग खत्म हो गयी है।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

जी हाँ दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ लम्बे समय से एक दुसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे है और बात यहाँ तक पहुँच गयी थी की दोनों एक दुसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते थे। दोनों की लड़ाई से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

ये मामला और भी बिगड़ गया जब दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ कटरीना का रिलेशनशिप शुरू हुआ। लेकिन कटरीना का भी रणबीर के साथ ब्रेकअप हो चुका है और दीपिका भी रणवीर सिंह से शादी करके बेहद खुश है।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

रणबीर कपूर की जहाँ तक बात करें वो इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में है और दीपिका के साथ उनकी अब अच्छी बोन्डिंग है। बीते दिनों कटरीना ने जब दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की तो हर कोई हैरान था।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कोल्ड वार में सुलह की पहल कटरीना की तरफ से हुई जब उन्होंने कॉफी विद करण के सेट पर ये कहा की उनकी दिली इच्छा है कि वो दीपिका और रणवीर की शादी में जाएँ।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

इस स्टेटमेंट के बाद कटरीना को दीपिका और रणवीर की शादी की रिसेप्शन पार्टी से बुलावा भी मिला और वो इस पार्टी में पहुंची भी। अब बीते दिनों एक वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ एक दुसरे से गले मिलती दिखाई दे रही है।

 दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफबताया जा रहा है की दोनों के बीच इस सुलह का रास्ता भी रणवीर सिंह ने ही निकाला है। बीते 31 दिसंबर पर स्टार अवार्ड्स नाईट में दीपिका और रणवीर कटरीना से मिले और इस मौके पर रणवीर और कटरीना पहले गले मिले और फिर 10 साल पुरानी दुश्मनी भूल कर दोनों अभिनेत्रियां भी गले लग गयी।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/BsD6e0bFX6p/?utm_source=ig_embed

ये 10 स्टार किड्स साल 2019 में करने जा रहे बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री !

Desk Team