अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ ना कहने पर कादर खान की बॉलीवुड से गयी थी नौकरी !

Summary :

कादर खान के निधन पर शोक जताया जा रहा है वहीँ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे खुद कादर खान बता रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी नौकरी क्यों गंवा दी!

नए साल पर बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर आयी जो थी दिग्गज अभिनेता कादर खान के निधन की। इस खबर से उनके हर प्रशंसक का दिल तोड़ दिया जो उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहा था। कादर खान का निधन फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़ा सदमा है।

कादर खान

कादर सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक पटकथा और संवाद लेखक भी थे जिनकी बेहतरीन अदाकारी ने लम्बे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। कादर खान उन गिने चुने अभिनेताओं में से एक थे जो कभी किसी विवाद में नहीं रहे।

कादर खान

आपको बता दें कादर खान काफी समय से बॉलीवुड से दूर थे और कनाडा में रह कर अपना इलाज करवा रहे थे। एक तरह जहांन सोशल मीडिया में कादर खान के निधन पर शोक जताया जा रहा है वहीँ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे खुद कादर खान बता रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी नौकरी क्यों गंवा दी!

कादर खान

दिवंगत कादर जैसे अभिनेता ने अचानक ही बॉलीवुड छोड़ दिया था और इस वीडियो में कादर खान ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्हें अचानक काम मिलना बंद हो गया था और इसके पीछे वजह थी कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को ”सर जी” कहने से मना कर दिया था।

कादर खान - अमिताभ बच्चन

अभिनेता कादर अमिताभ बच्चन को अमित ’कहकर पुकारते थे, लेकिन एक दिन अचानक उन्हें बच्चन साहब को ”सर जी” कहने के लिए कहा गया, जिससे उन्होंने इनकार कर दिया, क्योंकि अमिताभ उनके लिए एक दोस्त थे।

कादर खान - अमिताभ बच्चन

जानकारी के लिए बता दें अमिताभ बच्चन और कादर का बॉलीवुड में काफी लंबा साथ रहा है और कादर खान ने बॉलीवुड के शहंशाह के लिए कई संवाद लिखे, यहाँ तक कि अमिताभ के बहुत से हिट डायलॉग भी उनके  द्वारा ही लिखे गए थे।

कादर खान - अमिताभ बच्चन

वहीँ अमिताभ बच्चन ने कादर खान के निधन पर ट्वीट किया था की दुनिया कादर खान को हमेशा याद रखेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक शानदार लेखक और एक शानदार कलाकार थे।

देखें विडियो : 

टीवी पर संस्कारी बहु के रूप में है मशहूर पर असल जिंदगी में इनका है बेहद बोल्ड अंदाज

Desk Team