December Ott Release Films And Series: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ये शानदार फिल्में और सीरीज

Summary :

इस लिस्ट पहला नाम बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का है, बताया जा रहा है रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 27 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर दस्तक दे सकती है फिल्म पिछले महीने दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ समेत कई बड़े कलाकार भी हैं साउथ कोरियन थ्रिलर सीरीज स्क्विड गेम के दूसरे सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आखिरकार फैंस अब इस सीरीज…

इस लिस्ट पहला नाम बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का है, बताया जा रहा है रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 27 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर दस्तक दे सकती है

फिल्म पिछले महीने दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ समेत कई बड़े कलाकार भी हैं

साउथ कोरियन थ्रिलर सीरीज स्क्विड गेम के दूसरे सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे

आखिरकार फैंस अब इस सीरीज को ओटीटी पर देख पाएंगे, स्क्विड गेम सीजन 2 दिसंबर 26को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है

करीब तीन साल बाद इसका दूसरा सीजन दस्तक दे रहा है, स्क्विड गेम सीजन 2 का नाम ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरिज की लिस्ट में शामिल है

शारिब हाशमी स्टारर सस्पेंस से भरी सीरीज ‘खोज परछाइयों के उस पार’ भी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है

इस सीरीज की कहानी में वेद नाम के एक व्यक्ति की रहस्यमय तरीके से गायब हुई पत्नी की खोज पर आधारित है, सीरीज में आपको काफी टर्न एन्ड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे

यह सीरीज 27 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर बवाल मचाने को आ रही है

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भी इसी महीने के आखिर में ओटीटी पर आ सकती है, बताया जा रहा है 27 दिसंबर को यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

इसके साथ ही शरद केलकर की वेब सीरीज डॉक्टर्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, यह सीरीज जियो सिनेमा पर 27 दिसंबर को स्ट्रीम होगी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।