मुंबई : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने पद्मावती को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली को मिल रही धमकियों की निंदा की है। पाटेकर ने एक कार्यक्रम से इतर यहां कहा, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। हमें नहीं मालूम है कि फिल्म में क्या दिखाया गया है। मैं इन सबमें नहीं पड़ना चाहता हूं लेकिन मेरी राय में सिर या नाक काटने जैसी धमकियां पूरी तरह से गलत हैं।
विभिन्न राजपूत संगठन और नेता भंसाली पर फिल्म के जरिये इतिहास के साथ-साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर- रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी। निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने तक के लिए फिल्म की रिलीज टाल दी है। उन्होंने हाल में 3डी प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन किया है।


Download Android App
Download iOS App



