विदिशा में एसपी विनीत कपूर को एक भाजपा नेता ने वीडियों सीडी देकर करारिया थाना के तीन पुलिस कर्मियों द्वारा 50 हजार रूपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत की यह राशि अवैध शराब परिवहन में पकड़े गए वाहनों को छोड़ने के नाम पर ली जा रही थी, उन्होंने एसपी को शिकायत में बताया कि पिछले दिनों करारिया पुलिस ने एक स्कारपियों वाहन से तीस पेटी अवैध शराब जब्त की थी।
इस मामले में वाहन उमेेश सक्सेना का था, घटना के दिन करारिया थाने में पदस्थ एक एसआई संजय सिंह ने उन्हें थाने में बुलाकर वाहन छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी, वह 25 हजार देने को तैयार थे, किन्तु वह कम राशि लेने के लिए तैयार नहीं थे, एएसआई के साथ हेड कास्टेवल अजय सिंह लोधी और कास्टेंवल सुनील सिंह लोधी पर भी रिश्वत मांगने का आरोप लगाया , शिकायत के साथ उन्होंने एक वीडियों रिकांडिंग की सीडी एसपी को दी, जिस पर एसपी ने एडिशनल विनोद कुमार सिंह को सौंपी। साथ ही रिश्वत के आरोप लगने पर एएसआई संजय कुमार सिंह को थाने से हटाकर पुलिस लाईन में अटेच कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



