भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि गुजरात विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस एक ओर नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का निरर्थक प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी सरकार पर पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने का अनर्गल एवं झूठा आरोप लगाकर गंदी एवं ओछी सियासत कर रही है।
जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले सभी बड़े कर्जदारों की पहचान कर वसूली के लिए उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है। मोदी सरकार एनपीए के मामले में किसी भी बड़े चूककर्ता का कोई कर्ज माफ नहीं किया है बल्कि इसके विपरीत दिवाला एवं दिवालियापन कानून को पास कर इसके तहत संबंधित कर्जदारों से कर्ज वसूलने की सख्त कार्रवाई कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



