दीपिका को है रणवीर सिंह पर है भरोसा

Summary :

NULL

अब तक तो रणवीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को हिट फिल्में देती आ रही हैं और उनकी जोड़ी को पसंद भी किया गया है। अब देखना ये है कि ‘पद्मावती’ में दोनों का किरदार किस रूप में आने वाला है। हालांकि दीपिका ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ मेरा एक भी सीन नहीं है, लेकिन उन्हें रणवीर के साथ काम करके खूब मजा आता है। ‘

दीपिका कहती हैं कि हम दोनों को इस बारे में पता है कि लोग हमे ऑन स्क्रीन साथ देखना पसंद करते हैं और मैं यह कहना चाहूंगी कि वाकई में रणवीर एक बेहतरीन को-स्टार हैं। हम दोनों की ऑन सेट ब्रॉन्डिंग अच्छी है। रणवीर के साथ मैं काम करने में सहज हूं। चूंकि मुझे लगता है कि एक एक्टर के रूप में भी हम दोनों के बीच वह तालमेल भी है और सम्मान भी।

Desk Team