दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री से दूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ महीनों पहले अपने फैंस के साथ अपनी ज़िन्दगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिवील किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। दीपिका की प्रेगनेंसी की खबर से उनका हर एक फैन ख़ुशी से झूम उठा था। वहीं, अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब- दीपिका को लेकर हॉस्पिटल से घर पहुंचे।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए गुड न्यूज फैंस को दी। कपल ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।’
वही हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था और अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था लेकिन बेटे के मुस्लिम नाम रखने पर दीपिका ट्रॉल्लिंग का शिकार हो गई। दरअसल दीपिका ने अपने बेटे का नाम “रूहान इब्राहिम” रखा है जिसका मतलब “दयालु, आध्यात्मिक” होता है। लेकिन एक्ट्रेस को ये नहीं पता था बेटे का ये नाम रखने पर उन्हें ट्रोल होना पड़ेगा जिसके बाद बेटे का नाम सामने आया और सोशल मीडिया पर हंगामा खाद हो गया और दीपिका को ये वीडियो अपने चैनल से डिलीट करनी पड़ी।

बता दे, टीवी एक्ट्रेस दीपिका और शोएब के घर 21 जून को किलकारी गुंजी थी एक्ट्रेस की की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी जिसकी वजह से उनका बेटा काफी वीक था और उनके बेटे को NICU में रखा गया था इसके बाद भी ये कपल अपने बेटे की हेल्थ अपडेट लगातार अपने व्लॉग के जरिये दे रहा था और फैंस से उनके जल्दी ठीक होने की गुहार लगा रहा था। लिहाजा कुछ ही दिनों में उनका बेटा ठीक होगया और वापस घर आ गया। फ़िलहाल दीपिका और उनका बीटा सबा के घर रह रहे है क्योकि दीपिका के यहाँ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

जब उनके बेटे को NICU से डिस्चार्ज कर घर वापस भेजा गया था उस दौरान शोएब ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उनके पिता अपने पोते को गोद में लेकर इमोशनल होते हुए दिखाई दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



