रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर अब तक जितनी भी खबरें आई हैं, उनका संबंध ‘पद्मावती’ से जुड़ा रहा है, लेकिन लंबे समय के बाद दोनों की रोमानी डेट की खबर सामने आ रही है। हाल ही में दोनों को मुंबई के ताज होटल में एक साथ देखा गया। बताया जाता है कि दोनों डिनर डेट के लिए गए थे।
इस मौके पर दीपिका पादुकोण को गाड़ी से उतरते देख वहां खड़े लोग भी उन्हें निहारते नजर आए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच प्रेम प्रसंग की बात की खबरें आती रही हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ समय बिताते देखा गया है। कई बार दोनों के बीच अन-बन की खबरें भी सुर्खियों में रहीं लेकिन ‘पद्मावती’ के विवाद ने रोमानी संबंधों से जुड़ी खबरों को पूरी तरह दबा दिया, पर अब रोमांस की चिंगारी दोबारा निकली है।


Download Android App
Download iOS App



