फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त डा हनीफ कुरैशी के आदेशानुसार कार्य करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 और अपराध शाखा सैक्टर-65 की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गत दिनों बल्लभगढ़ शहर के मेन चौक से लाखों रूपये मोबाईल चोरी का पर्दाफाश करते चार शातिर चोरों को घोड़ासहन जिला मोतीहार बिहार नेपाल बार्डर से पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पकड़े जाने से कई चोरी की वारदातों का खुलासा होना संभव है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र शिव शंकर निवासी गांव घोडासन जिला मोतिहार बिहार, भुनेश कुमार पुत्र दरोगा प्रशाद निवासी गॉव घोडासन जिला मोतिहारी बिहार, धीरज पुत्र रामअयोध्या निवासी गॉव घोडासन जिला मोतिहारी बिहार व रमेश कुमार पुत्र रामबाबू निवासी गॉव घोडासन जिला मोतिहारी बिहार के रुप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घोडासहन गांव जिला मोतिहारी बिहार नेपाल बॉर्डर के पास का एक गांव है यहां पर मोबाइल की दुकानों में चोरी करने वाले कई गैंग सक्रिय है जो ट्रैन व बस से देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर दिन में रैकी करने के बाद रात में 3/4 बजे के आसपास शटर के सामने चद्दर लगा कर शटर को बीच में उठाकर एक आदमी उसके निचे से दूकान के अन्दर घुस जाता है और महंगे मोबाइलों को डिब्बों से निकाल कर बैगो में भरकर ले जाते है। ये लोग लम्बे शटर वाली दुकानों को ज्यादातर निशाना बनाते है जिसके शटर को बिच में से उठाकर दुकान में आसानी से घुसा जा सके। इन लोगो के सम्पर्क व रिश्तेदारी नेपाल में है।
जहां पर ये लोग सभी मोबाइल ले जाकर बेच देते है जिस कारण मोबाइल फोनों को ट्रेस करना मुमकिन नहीं हो पाता है इस गैंग में करीब 6/7 लोग है जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है। पकडे गए गैंग के सदस्यों ने वारदात से करीब तीन दिन पहले ही बिहार से आकर गाजियाबाद में किराये पर कमरा लिया था। वारदात से दो दिन पहले दिन के समय आकर दुकान की रेकी की थी। अरोपीयों का 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान इंटरपोल व नेपाल पुलिस की मदद लेकर चोरीशुद्वा मोबाईल फोनों को बरामद किया जायेगा।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



