अपने Airport लुक से Deepika Padukone ने जीता फैंस का दिल, यूजर्स ने एक्ट्रेस को बताया Boss Lady

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दीपिका अपने हर लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस की वजह से खूब सुर्खियां
बटोरती हैं। वैसे तो अदाकारा के
हसबैंड रणवीर
सिंह भी अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए चर्चा का विषय बन जाते है लेकिन दीपिका
अपने हर लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर
स्पॉट हुई। जिसका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर
अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Deepika Padukone's The Live Love Laugh Foundation Launches A Lecture Series  On Mental Health

दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया
है। इस क्लिप में दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट लुक में एयरपोर्ट के पास अपनी कार से
उतरती है। व्हाइट पेंट और ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट
करने के लिए उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज और ब्लैक हील वाले कॉम्बैट बूट्स पहने हुए
है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग के लिए असम की फ्लाइट
लेने पहुंची थी। दीपिका पादुकोण का ये स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। दीपिका
का एयरपोर्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया है वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपने एयरपोर्ट लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाया हो।

दीपिका के फैंस उनके वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर
ने लिखा,
‘एयरपोर्ट लुक और उनका
स्वैग हमेशा से ही धमाकेदार रहा है…सिम्पल स्माइल और एक लुक क्लिक क्लिक करने के
लिए काफी है।
’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर
लिखा,
‘वह सचमुच बॉस महिला है।’ तो वहीं कुछ लोग दीपिका के लुक को रणवीर का इफेक्ट बता रहे
हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म
फाइटर में नजर आएंगी। फाइटर रिपब्लिक डे 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल
कपूर भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म पठान में शाहरुख खान और जॉन
अब्राहम के साथ नजर आएंगी। साथ ही दीपिका के पास
‘द इंटर्न’ और ‘प्रोजेक्ट के’ पाइपलाइन में है।

Desk Team