किसी इंसान की प्रोफेशनल लाइफ की कामयाबी से ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी की कामयाब होगी क्योंकि बहुत से ऐसे उदाहरण है जिनके बारे में ये पता लगा है की वो प्रोफेशन में जितनी ऊंचाई पर होते है उतना ही निजी जिंदगी में मुश्किलों में घिरे पाए जाते है। दीपिका पादुकोण भी ऐसी ही शख्सियतों में से एक रही है।
जी हाँ सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसी सेलिब्रिटीज है जिनके पास एक तरफ जहाँ कामयाबी की चमक और ऊंचाई है वहीँ निजी जिंदगी में दुःख और उलझनें भी उतनी ही ज्यादा है।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से शादी की है और जब से उनकी शादी की ख़बरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तबसे ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी है। और शादी से पहले दीपिका ने एक लेटर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था जो खूब चर्चा में है।
https://www.instagram.com/p/Bp8w6fpgNcv/?utm_source=ig_embed
साल 2014 में दीपिका को अपने डिप्रेशन के बारे मैंने पता चला था और इस वक्त उनका करियर कामयाबी के चमकते दौर से गुजर रहा था। अपनी बीमारी का पता चलते ही दीपिका ने तुरंत मेडिकल सलाह ली और रणवीर से इस बारे में बात भी की।
शुरुआत में दीपिका को अपने डिप्रेशन से उबरने में बेहद मुश्किलें आयी पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मानसिक स्थिति को दुबारा पहले जैसा बनाने के लिए जमकर संघर्ष किया। अपनों के साथ और मेडिकल कॉउन्सिलिंग की मदद से दीपिका ने खुद को रिकवर किया और एक बेहतर इंसान में खुद को खड़ा किया।
https://www.instagram.com/p/BnvLDQRFtOw/?utm_source=ig_embed
रणवीर सिंह के साथ शादी से पहले दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन और संघर्ष के बारे में एक हाथ से लिखे पत्र जो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जो उन तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने हालात के आगे हार स्वीकार लेते है।
https://www.instagram.com/p/BoO36Z6gHZv/?utm_source=ig_embed
ठीक होने के बाद दीपिका ने एक संगठन की स्थापना की, जिसका नाम लाइव लव लाफ फाउंडेशन है और ये फाउंडेशन उन लोगों की सहायता करता है जो इस तरह के डिप्रेशन का शिकार है और उन्हें एक बेहतर जिंदगी देने के लिए संकल्पबद्ध है।



Download Android App
Download iOS App






