दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक है और शादी भी कर चुके है। कई इंटरव्यूज, शोज आदि पर इन दोनों स्टार्स से सवाल किया जाता है की कैसी रही लवस्टोरी ? और इस सवाल पर दोनों काफी बेबाकी से जवाब देते भी नजर आये है।
बॉलीवुड गलियारों में करीब 6 साल पहले ही इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी यानी साल 2012 में ही लोगों को महसूस होने लगा था की इन दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच कुछ है।
बीते साल नवंबर में 14 और 15 तारीख को दोनों ने बड़े धूमधाम से शादी की और इनकी शादी ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इनकी शादी के अलावा रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
वैसे तो रणवीर और दीपिका पादुकोण पाने रिलेशनशिप को लेकर कई बार काफी बात कर चुके है पर बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा राज़ खोला जो अब खूब सुर्ख़ियों बटोर रहा है।
दीपिका पादुकोण ने अपने और रणवीर के साथ रिलेशनशिप की शुरुवात के बारे में बताया कि अपने पुराने टूटे रिलेशनशिप्स की वजह से वो सीरियस रिलेशन नहीं चाहती थी और जब वो पहली बार रणवीर से मिली तो उनके मन में सीरियस रिलेशन जैसी कोई चीज नहीं थी और वो बस केजुअल डेटिंग करना चाहती थी।
करीब 6 महीने तक वो एक दुसरे तो समझते रहे और दोनों में तब जाकर अच्छा भावनात्मक लगाव हुआ। सतह ही इन 6 महीनों में दोनों ने ये भी महसूस कर लिया की वो अपनी पूरी जिंदगी एक दुसरे के साथ बिता सकते है।
लेकिन इसके साथ साथ दीपिका पादुकोण ने एक बड़ी मजेदार बात कही। जब रणवीर किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे और तब उनकी मुलाकात हुई थी। उस वक्त रणवीर किसी और के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद उनके साथ फ़्लर्ट कर रहे थे।
रणवीर ने मुस्कुराते हुए इस बात पर कहा की वो दीपिका पादुकोण को देखकर सिर्फ मुस्कुरा रहे थे और किसी के प्यार से बात करना या निहारना जरूरी नहीं की हर बार फ़्लर्ट ही हो। अब फ़्लर्ट था या नहीं ये तो दीपिका और रणवीर ही जानते है पर इनकी जोड़ी है बड़ी खूबसूरत !


Download Android App
Download iOS App










