दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिये श्रीलंका में थे। ५ जनवरी को दीपिका पादुकोण का बर्थ-डे था तो ऐसी खबरें आई कि उन्होंने चुपके से सगाई कर ली है। लेकिन अब जब दीपिका और रणवीर सिंह श्रीलंका से न्यू ईयर और बर्थ-डे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे तो उनकी उंगलियों में सगाई की अंगूठी नजर नहीं आई। माना जा रहा है कि उनके सगाई की खबरें झूठी हैं।
मालूम हो कि दीपिका-रणवीर पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में नजर आए थे। इसके बाद इन्होंने बाजीराव मस्तानी और फिर पद्मावती में काम किया है। लेकिन पद्मावती विवादों के कारण अभी रिलीज नहीं हो पाई है। दीपिका-रणवीर और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म पिछले साल १ दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



