मीटर चालू करने के लिए उत्साहित हैं यामी

Summary :

NULL

अभी तक शाहिद कपूर की अगली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के लिये खबरें आती रहीं कि उनकी फिल्म को हीरोइन नहीं मिल रही है और हाल ही में जब श्रद्धा कपूर ने उनकी इस फिल्म को हां कहा तो अब एक और अभिनेत्री का नाम सामने आ गया है। हालांकि इस बार यह खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। वह है यामी गौतम, जो शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। यामी गौतम कहती हैं कि ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की यात्रा करने को लेकर खुश हूं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म ३१ अगस्त २०१८ को रिलीज होनी है, जिसका निर्देशक ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के निर्देशक श्री नारायण सिंह करने वाले हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team