बॉलीवुड स्टार्स के सबसे पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को भला आज कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड अभिनेत्री ही नहीं हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा डिजाइन लहंगा पहनने का सपना देखती हैं। सिर्फ ब्राइडल डे्रसेज ही नहीं बल्कि सब्यसाची जूलरी भी डिजाइन करते हैं।
अब तो बॉलीवुड की हसीनाएं लहंगे और साडिय़ों के साथ-साथ गहने भी सब्साची द्वारा डिजाइन किए गए ही पहन रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैï? आखिरकार कौन है सब्यसाची जिनके डिजाइन किए गए कपड़ों को पहनने के लिए उतावली रहती हैं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां…
सब्यसाची के क्रिएटिव डिजाइन्स होते है बेहद खास
अक्सर ऐसा होता है जब कभी भी सब्यसाची का नाम सुनते हैं तो जो पहली चीज दिमाग में आती है वो होती है साड़ी। जी हां साड़ी और सब्यसाची दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इंडियन फैशन इंडस्ट्री में लंबे वक्त से अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं सब्यसाची।
बता दें कि सब्यसाची के क्रिएटिव डिजाइन्स में आपको हमेशा कुछ अलग सा देखने को मिलेगा। यही करण है कि सब्यसाची आज के समय में लीडिंग इंडियन डिजाइनर्स में से एक हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सब्यसाची केवल बॉलीवुड अभिनोत्रियों का ही नहीं बल्कि फिल्मों के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग करते हैं।
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म ब्लैक से सब्यसाची ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्ट्यूम डिजाइन करना शुरू किया था। इसके कुछ समय के बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए।
सब्यसाची मुखर्जी का जन्म 23 फरवरी 1974 को कोलकाता में हुआ था। सब्यसाची मुखर्जी को अब तक फैशन डिजाइनिंग इंडस्ट्री में तकरीबन 20 साल हो चुके हैं।
1999 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी से ग्रैजुएशन करने के सिर्फ 4 महीने के अंदर ही सब्यसाची ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया था। जब बात ट्रडिशन डे्रसिंग की आती हो या फिर ब्राइडल लुक की तो बॉलीवुड दीवा की सबसे पहली पसंद सब्यसाची ही होती है।


Download Android App
Download iOS App










