सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई है। कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन के कारण सलमान खान की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ कुछ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है जो इस समय खुले हुए हैं। फिल्म पाइरेसी की शिकार हो गई है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट अब सख्त हो गया है।

सलमान खान ने अपने फैंस से वीडियो शेयर करके पाइरेसी से दूर रहने के लिए कहा था। इसके बाद भी यह फेसबुक यूजर इलीगल तरीके से फिल्म डाउनलोड करके पाइरेटिड वर्जन 50 रुपये में व्हाट्सएप पर बेचता था। वहीं, जी ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक केस दायर किया था। अब हाई कार्ट ने फिल्म को गैरकानूनी तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने पर रोक लगा दी है।

जी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि फिल्म को चोरी किया जा रहा है ,डाउनलोड और स्टोरेज करने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों के बीच सर्कुलेट की जा रही है।

अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर सख्त रूख अपना है। इस मामले पर हाल ही में सुनावाई करते हुए कोर्ट ने वाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म को गैरकानूनी तरीके से सर्कुलेट करने पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं व्हाट्सअप के उन नंबरों को भी बैन करने का आदेश दिया है जिनके जरिए फिल्म की पाइरेसी की प्रतियां बेची जा रही थीं।

सलमान की फिल्म राधे ने पहले ही दिन ओटीटी पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। बता दें कि जी ने सलमान खान फिल्म के प्रसारण अधिकार खरीदे हुए हैं। फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई को दुनियाभर के विभिन्न जगहों पर सिनेमाघरों, ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



