टीवी का मशहूर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पैट जमकर एक्टिव रहती हैं। अदाकारा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना एक वीडियो फैन्स से शेयर किया है, जिसमें वह बेली डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। यही नहीं इस वीडियो में देवोलीना अपने बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं, जिसपर फैन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

अपने इस नए वीडियो को देवोलीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस बेली डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए यह भी कहा है कि जल्द ही वह इस डांस का पूरा वीडियो फैन्स से शेयर करने वाली हैं।

वहीं वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘प्रैक्टिस, प्रैक्टिस, प्रैक्टिस, इस डांस से प्यार हो गया है। अब तक मैंने मैंने अभी यह डांस पूरी तरह से नहीं सीखा है कि इसे पोस्ट कर सकूं। अभी भी सीख रही हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि जैसे ही मैं अपना डांस कोर्स पूरा करूंगी, आप सबसे शेयर करूंगी। तब तक के लिए इसे इंजॉय करें।
खास बात देवोलीना के इस प्रैक्टिस वीडियो को देख फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गोपी बहू ये क्या। वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘आराम से करो वरना आपका बैकबोन पेन फिर से शुरू हो जाएगा। कुलमिलाकर फैन्स ने उनके इस डांस वीडियो की खूब जमकर तारीफ की है।

बता दें, टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में बैक इंजरी की वजह से देवोलीनो ने शो को बीच में ही छोड़ कर जाना पड़ा था और शो के अंत में अपनी बेस्ट फ्रेंड रश्मि देसाई के लिए उनका कनेक्शन बनकर वह पहुंची थीं।


Download Android App
Download iOS App



