Dhanush Best Movies List: ‘Tere Ishq Mein’ के रिलीज से पहले देखें Dhanush की वाथी- रांझणा समेत ये 5 धांसू फिल्में

Summary :

Dhanush Best Movies List: धनुष की तेरे इश्क में मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मूवी कृति सेनन और धनुष की केमिस्ट्री को दर्शाने वाली है। हालांकि, इस मूवी से पहले भी धनुष ने कई मूवीज की हैं जो आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। जी हां, धनुष न केवल कई वर्षों से फिल्म में सक्रिय है बल्कि लगातार अपने अभिनय से लोगों का मन भी जीत रहे है। ऐसे में इनकी टॉप 5 फिल्में, जो टीटी पर अभी भी मौजूद है, इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के…

Dhanush Best Movies List: धनुष की तेरे इश्क में मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मूवी कृति सेनन और धनुष की केमिस्ट्री को दर्शाने वाली है। हालांकि, इस मूवी से पहले भी धनुष ने कई मूवीज की हैं जो आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। जी हां, धनुष न केवल कई वर्षों से फिल्म में सक्रिय है बल्कि लगातार अपने अभिनय से लोगों का मन भी जीत रहे है। ऐसे में इनकी टॉप 5 फिल्में, जो टीटी पर अभी भी मौजूद है, इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि धनुष की ऐसी कौन-सी फिल्में हैं जो आप देख सकते हैं।

Dhanush Best Movies List: देखें Dhanush की वाथी- रांझणा समेत ये 5 धांसू फिल्में

1. Raayan

‘रायन’ धनुष की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 156.1 करोड़ रुपए कमाए थे। अब ‘रायन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

2. Idli Kadai

idli kaddai (source: social media)
idli kaddai (source: social media)

‘इडली कढ़ाई’ इसी साल पर्दे पर आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 72.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

3. Raanjhanaa

धनुष और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘रांझणा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 92.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को अब आप प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं।

4. Vaathi

‘वाथी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 118.2 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। अब इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

5. Kuberaa

इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कुबेरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 137.5 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Also Read: रिलीज हुआ Kapil Sharma की फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ का ट्रेलर, रचाई तीन-तीन शादियां, अब पड़ रहे लेने दे देने

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।