मोहाली में ठाएं-ठाएं, लॉरेंस के 4 ख़ास का एनकाउंटर; अनमोल विश्नोई के भारत आने के बाद बड़ी कार्रवाई

Summary :

Mohali Crime News: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, गोल्डी बराड़ के चार शार्पशूटर गिरफ्तार मोहाली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस बुधवार को एक बहुत बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में कामयाब रही। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस ने दोपहर के समय डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास जोरदार मुठभेड़ के बाद गोल्डी बराड़ गैंग के चार खतरनाक गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। चारों विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिए काम करते थे। Mohali Encounter: पंजाब पुलिस ने दी जानकारी पंजाब पुलिस ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया…

Mohali Crime News: पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, गोल्डी बराड़ के चार शार्पशूटर गिरफ्तार मोहाली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस बुधवार को एक बहुत बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में कामयाब रही। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस ने दोपहर के समय डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास जोरदार मुठभेड़ के बाद गोल्डी बराड़ गैंग के चार खतरनाक गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। चारों विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिए काम करते थे।

Mohali Encounter: पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

Mohali Crime News
Mohali Crime News (CREDIT-SM)

पंजाब पुलिस ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, पहले से खबर मिल गई थी कि गोल्डी बराड़ ने अपने इन शूटरों को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और पटियाला इलाके में बड़े-बड़े लोगों पर हमला करने का हुक्म दिया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे के पास एक मकान को चारों तरफ से घेर लिया, जहां ये लोग छिपे हुए थे। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी, गैंगस्टरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में गैंग के दो सदस्यों को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Lawrence Gang members arrested: गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में थे चारों आरोपी

Mohali Crime News
Mohali Crime News (CREDIT-SM)

बाकी दो बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में उस मकान से सात .32 बोर की पिस्तौल और सत्तर जिंदा कारतूस बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में इन चारों ने कबूल किया कि वे गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में थे और पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों की रेकी कर रहे थे। उनका प्लान था कि जल्द ही ट्राइसिटी और पटियाला में एक साथ कई टारगेटेड किलिंग करें। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को बहुत बड़ी सफलता बताया है।

Mohali Crime News: मोहाली पुलिस की टीम को दी बधाई

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि प्रदेश से गैंगस्टरों का नामोनिशान मिट जाए और आम लोगों को पूरी सुरक्षा और शांति मिले।

ये भी पढ़ें: 20,00,00,00,000 रुपये का मालिक, 2-2 ब्रांड; Real Estate और लोहा व्यापार; कौन हैं कमल किशोर चौरसिया? जिसकी बहू ने किया सुसाइड

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।