OnePlus या iQOO 15, कौन है असली फ्लैगशिप किंग? यहां जाने डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस

Summary :

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison: iQOO ने आज यानी 26 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया था। वहीं OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च हुआ था। दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रॉसेसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप, और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर दिया गया है। फोन खरीदने से पहले यूजर्स के मन में सवाल होगा कि दोनों में से सबसे बेस्ट फोन कौन-सा है? तो आइए दोनों मोबाइल की तुलना करके देखते हैं। Features &…

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison: iQOO ने आज यानी 26 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया था। वहीं OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च हुआ था। दोनों ही स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रॉसेसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप, और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर दिया गया है। फोन खरीदने से पहले यूजर्स के मन में सवाल होगा कि दोनों में से सबसे बेस्ट फोन कौन-सा है? तो आइए दोनों मोबाइल की तुलना करके देखते हैं।

Features & Specifications: Oneplus 15 और iQOO 15 के फीचर्स 

Oneplus 15 Features

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison
Oneplus 15 Features (Image- Social Media)
  • OnePlus 15 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले है। इस फोन की डिस्प्ले सपोर्टिव गेमिंग फीचर्स वाली है, जो गेमर्स के लिए बढ़िया है।
  • OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा, जिसके साथ में दो और सपोर्टेड लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • OnePlus 15 में अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इस बार कंपनी ने फोन में गेमिंग टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है।
  • इस फोन 7300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है जो मिनटों में इस फोन को चार्ज कर देगा।
  • फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत अभी 72,999 है।

iQOO 15 Features

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison
iQOO 15 Features (Image- Social Media)
  • iQOO 15 में 6.85-इंच LTPO AMOLED 2K डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
  • iQOO 15 में 50MP ट्रिपल कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें बड़ा सेंसर इस्तेमाल हुआ है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटो दे सकता है।
  • iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दी गई है। इसमें Q3 गेमिंग चिप जोड़ी है, जो GPU और फ्रेम स्टेबिलिटी बढ़ाती है।
  • iQOO 15 में 7,000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग है।
  • iQOO 15 भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, ये कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। जबकि 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison

iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison
iQOO 15 Vs OnePlus 15 Comparison (Image- Social Media)
फीचर iQOO 15 OnePlus 15
डिस्प्ले 6.85″ LTPO AMOLED, 2K रिज़ॉल्यूशन, 144Hz 6.78″ LTPO AMOLED, 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 165Hz
प्रोसेसर / परफॉर्मेंस Snapdragon 8 Elite Gen 5 Snapdragon 8 Elite Gen 5
रियर कैमरा Triple 50 MP (main + ultrawide + periscope 3×) Triple 50 MP (main + ultrawide + periscope 3.5×)
फ्रंट कैमरा 32 MP 32 MP
बैटरी & चार्जिंग 7000 mAh + 100W वायर्ड + 40W वायरलेस चार्जिंग 7300 mAh + 120W वायर्ड + 50W वायरलेस + रिवर्स चार्जिंग
सॉफ्टवेयर / UI Android 16 + OriginOS 6 Android 16 + OxygenOS / ColorOS
उपयोग / ताकत (Strengths) डिस्प्ले (2K + उजाला), गेमिंग/मल्टीमीडिया उपयोग के लिए बेहतर बैटरी और चार्जिंग बेहतर; कैमरा ज़ूम व सॉफ्टवेयर अधिक संतुलित एवं सहज
किसके लिए बेहतर वे लोग जिन्हें डिस्प्ले क्वालिटी, गेमिंग या आउटडोर-मल्टीमीडिया चाहिए वे लोग जिन्हें बैटरी लाइफ, कैमरा और रोज़मर्रा के उपयोग में संतुलित अनुभव चाहिए

यह भी पढ़ें: ब्लैक फ्राइडे सेल धमाका, iPhone 16 से Samsung Galaxy S24 Ultra मिल रहा 25000 रुपए सस्ता; जानें खरीदने का आसान तरीका

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।