Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही- मैन Dharmendra ने 89 साल में उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में पसरा मातम

Summary :

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। IANS की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की…

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। IANS की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा।

इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

Dharmendra Death: नहीं रहे धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में निधन

Dharmendra Death
Dharmendra Death( Source: Social Media)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके बाद उन्हें घर पर डिस्चार्ज कराकर ले आए थे। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है। बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स

Dharmendra Death( Source: Social Media)
Dharmendra Death( Source: Social Media)

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे थे। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी ‘इक्कीस’

Dharmendra Death( Source: Social Media)
Dharmendra Death( Source: Social Media)

89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग में सक्रिय थे। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ इस दिग्गज अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया। वहीं अरुण खेतरपाल के रोल में अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Also Read: Sunny Deol New Web Series : 28 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की वापसी! OTT पर मचेगा धमाका

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।